बीवी हो, तो ऐसी की तर्ज पर दरभंगा में हुआ सास-बहु के बीच हंगामा, पढ़ें कैसे?

Published at :17 Dec 2016 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
बीवी हो, तो ऐसी की तर्ज पर दरभंगा में हुआ सास-बहु के बीच हंगामा, पढ़ें कैसे?

पटना : बिहार में दरभंगा शहर के सागर मोहल्ले में शुक्रवार को सलमान खान अभिनीत बीवी हो, तो ऐसी फिल्म की तर्ज पर सास-बहु का हाई वोल्टेज ड्रामा सड़कों पर लोगों को देखने को मिला. बेरोजगार पति की मां ने मायके से जबरन ससुराल रहने आयी दुल्हन को तो पहले घर में घुसने ही नहीं […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में दरभंगा शहर के सागर मोहल्ले में शुक्रवार को सलमान खान अभिनीत बीवी हो, तो ऐसी फिल्म की तर्ज पर सास-बहु का हाई वोल्टेज ड्रामा सड़कों पर लोगों को देखने को मिला. बेरोजगार पति की मां ने मायके से जबरन ससुराल रहने आयी दुल्हन को तो पहले घर में घुसने ही नहीं दिया. दुल्हन ने जब जोर-जबरदस्ती कर घुसने का प्रयास किया, तो धक्के देकर बाहर कर दिया. इस दौरान उसका पति मूक दर्शक बनकर सास-बहु की जोर-आजमाइश को देखता रहा.

मजे की बात यह कि जब सास-बहु के सिक्वल का यह लाइव ड्रामा चल रहा था, तो मौके पर मीडिया और पुलिस के लोगों के अलावा तमाशबीन भी मौजूद है. लोग इस फिल्मी स्टाइल वाले लाइव ड्रामे को शांत कराने के बजाय वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में व्यस्त थे. आलम यह कि सास द्वारा बहु को घर में प्रवेश न करने देने पर उसके बेटे ने बीवी का समर्थन करना शुरू किया, तो मां ने उसे भी धक्के देकर बाहर निकाल दिया. वहीं, सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में खड़े तमाशबीन सास बहु के इस लाइव झगड़े का वीडियो बनाने में जुटे रहे. मामला पुलिस के हस्तक्षेप के बाद देर रात जाकर शांत हुआ.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली वर्षा की इसी साल 27 जून को दरभंगा के सागर मोहल्ला निवासी अमरनाथ सिंह के साथ हुई थी. फिलहाल अमरनाथ बेरोजगार है और उसकी मां स्वर्णलता सिंह ही घर का सारा खर्च चलाती हैं. शादी के बाद दोनों मां-बेटे ने मिलकर वर्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उधर, अमरनाथ की बेरोजगारी के कारण घर खर्च को लेकर परिवार में रोजाना झगड़ा भी होता रहता था. प्रताड़ना और रोज की किचकिच से तंग आकर आखिरकार वर्षा अपने मायके पटना आ गयी.

पटना से अपनी ससुराल दरभंगा गयी वर्षा का कहना है कि शादी के बाद से उसकी सास ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उसका कहना है कि कई बार तो उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया. यह उसकी खुशकिस्मती थी कि जान बच गयी. इसकी शिकायत उसने पहले ही स्थानीय पुलिस में कर चुकी है. उधर, इस संबंध में जब उसके पति अमरनाथ और उसकी मां स्वर्णलता से जानकारी हासिल की गयी, तो ये दोनों जवाब देने से कतराते रहे.

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वर्षा की सास स्वर्णलता के तेवरों को देखने से तो यही लगता है कि वह अपनी बहु को किसी भी कीमत पर अपने घर में प्रवेश ही करने देना नहीं चाहती. उनका कहना है कि मां के रवैये के बाद वर्षा के पति अमरनाथ का दिल एक बार पसीजा जरूर था, लेकिन पत्नी को लेकर घर में जाते ही उसकी मां स्वर्णलता ने उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया. आखिर में जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया, तो उसकी सास ने अपनी बहु को घर में रखने को तैयार हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन