अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद मनमाने तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ी करने व अस्थायी दुकान सजाकर सड़क जाम करनेवालों के खिलाफ गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों वाहन चालक व ठेला दुकानदारों को जुर्माना किया गया. पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया. पुलिस […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद मनमाने तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ी करने व अस्थायी दुकान सजाकर सड़क जाम करनेवालों के खिलाफ गुरुवार को नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाया. इस दौरान दर्जनों वाहन चालक व ठेला दुकानदारों को जुर्माना किया गया. पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया. पुलिस टीम के पहुंचेते ही पूरा दरभंगा टावर साफ हो गया. एक पल में सड़क खाली-खाली नजर आने लगा. इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली.
दर्जनभर पुलिस बल के जवान के साथ नगर थाने की एक टीम दोपहर बाद इस अभियान पर निकली. सुभाष चौक से इसकी शुरुआत की गयी. टीम के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी. ठेला पर दुकान सजा सड़क किनारे कारोबार करनेवाले इधर-उधर भागने लगे. पुलिस कई ठेले को जब्त किया. उससे बतौर जुमार्ना राशि की वसूली की. वहीं सड़क किनारे गाड़ी लगानेवालों को भी फाइन काटा. इधर सुभाष चौक पर अभियान छेड़ते ही इसकी सूचना दरभंगा टावर तक पहुंच गयी.
टावर के चारों ओर ठेला लगानेवाले अपने ठेले को लेकर वहां से भाग निकले. जिसको जहां जगह मिली, घुस गये. कोई बसेरा होटलवाली गली में ठेला लेकर घुस गये तो कोई भगत सिंह चौक की ओर पलायन कर गये. कुछ देर के बाद टीम यहां पहुंची. इसी दौरान एक ऑटो चालक अपने वाहन के साथ यहां पकड़ा गया. उससे 300 रुपये जुर्माना वसूली के बाद छोड़ा गया.
शहर की हृदय स्थली कहे जानेवाले दरभंगा टावर की आधी सड़क अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमणकारियों की वजह से जाम रहती है. मुख्य बाजार होने के कारण यहां भीड़ भी अधिक जुटती है. लिहाजा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. रोक के बावजूद ऑटोवाले यहां सवारी के लिए चक्कर लगाते रहते हैं. मना करने पर झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं.
दर्जनोें वाहन चालकों व ठेला दुकानदारों पर जुर्माना
अतिक्रमणकारियों के बीच मची अफरा-तफरी
बाइक की हवा िनकाली
सड़क के दोनों किनारे खड़ी गाड़ी के मालिक की तलाश टीम के सदस्यों ने की. जब कोई सामने नहीं आया तो मोटर साइकिल की हवा निकाल टीम के सदस्य चले गये. इस दौरान व्यवसायियों को स्पष्ट चेतावनी भी दी गयी कि आगे से अगर उनके प्रतिष्ठान के सामने अवैध पार्किंग दिखी तो वे भी नहीं बच पायेंगे. होटल अशोका के सामने बेतरतीब खड़ी बाइकों के चक्के की हवा निकाल दी गयी. पुलिस के इस अभियान से आम राहगीर ने राहत की सांस ली. लोग इस अभियान को निरंतर चलाते रहने की जरूरत जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










