स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त हों जीवनरक्षक दवाएं

Published at :16 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त हों जीवनरक्षक दवाएं

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की प्रमण्डलीय समीक्षात्मक बैठक प्रमण्डलीय सभागार में हुई. इसमें प्रमण्डल के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश आयुक्त ने दिया. संविदा पर रखे गये कर्मियों के सेवा विस्तार के लंबित मामलों को अविलम्ब […]

विज्ञापन

दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की प्रमण्डलीय समीक्षात्मक बैठक प्रमण्डलीय सभागार में हुई. इसमें प्रमण्डल के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश आयुक्त ने दिया. संविदा पर रखे गये कर्मियों के सेवा विस्तार के लंबित मामलों को अविलम्ब निपटाने का निर्देश दिया गया. वैसे पीएचसी जिनकी स्थिति मानक स्तर पर नही है, उनमें सुधार लाने का सख्त निर्देश आयुक्त ने दिया. ओपीडी में मरीजों की उपस्थिति की समीक्षा की गई.

दरभंगा जिले में 64.77 प्रतिशत, मधुबनी में 65.66 प्रतिशत एवं समस्तीपुर जिला में 54.77 प्रतिशत मरीजों की उपस्थिति बतायी गई. संस्थागत प्रसव में दरभंगा जिला का प्रतिशत 53.44, मधुबनी जिला का प्रतिशत 55.15 एवं समस्तीपुर जिला का प्रतिशत 72.26 बताया गया. स्थिति में सुधार एवं नवजात बच्चों के मृत्यु दर में कमी लाने का निर्देश आयुक्त द्वारा दिया गया. बैठक में बताया गया कि दरभंगा जिला में विशेष रूप से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अलीनगर, चूनाभट्टी, उर्दू बाजार, खाजासराय तथा बिरौल में खोले गए हैं. यहां सरकार द्वारा निर्धारित समय प्रात: आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं संध्या चार बजे से छह बजे तक चिकित्सकों की उपस्थिति निर्धारित है. इन दो पालियों में आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श लिया जा सकता है
. आयुक्त ने तीनों जिला के सिविल सर्जन को ठण्ड से रक्षा हेतु आवश्यक दवाईयों का पर्याप्त भंडारण कर लेने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य, सिविल सर्जन, उप जन सम्पर्क निदेशक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन