मिथिला लोक उत्सव का आयोजन कल से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

गीत-नृत्य Âपहले दिन मंत्रियों का होगा जमावड़ा मिथिला लोक उत्सव को ले बन रहा पंडाल. दरभंगा : नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में मिथिला के ऐतिहासिक परंपरा और कलात्मक इंद्रधनुषी रंग में रंगा मिथिला लोक उत्सव कार्यक्रम 17 एवं 18 दिसंबर को आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विाकस एवं आवास मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री […]
विज्ञापन
गीत-नृत्य Âपहले दिन मंत्रियों का होगा जमावड़ा
मिथिला लोक उत्सव को ले बन रहा पंडाल.
दरभंगा : नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में मिथिला के ऐतिहासिक परंपरा और कलात्मक इंद्रधनुषी रंग में रंगा मिथिला लोक उत्सव कार्यक्रम 17 एवं 18 दिसंबर को आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विाकस एवं आवास मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी करेंगे. मुख्य अतिथि वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, विशिष्ट अतिथि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी होंगें. इसके अलावा जिला के सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला परिषद अध्यक्ष, मेयर भी उपस्थित रहेंगे. मंच की अध्यक्षता डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, संचालन वरीय समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर एवं मैथिली साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत झा करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम दो पाली में होगा.
प्रथम दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा.
18 की शाम चार बजे से दूसरे दिन का कार्यक्रम शुरू होगा: इसमें बहुभाषी कवि सम्मेलन, मिथिला पेंटिंग पुरस्कार वितरण, मंगलाचरण व पारंपरिक गीत, गणेश वंदना व लोकगीत, मैथिली व हिंदी गीत, मैथिली व लोक संगीत, मैथिली लोक गीत, लोक नृत्य व समूह नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. फिल्मी गीत, मैथिली व हिंदी गीत, फिल्मी गीत-संगीत व नृत्य के साथ मिथिला ग्राम मंच दलान कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा.
पहले िदन का कार्यक्रम
17 को चार बजे: अपराह्न चार बजे स्टॉल का उद्घाटन एवं अवलोकन
पांच बजे – मंच पर दीप प्रज्जवलन
5.10 बजे अतिथियों का सम्मान
5.30 बजे – डीएम द्वारा उद्बोधन
5.35 बजे से मिथिला गौरव व गान-मंगलाचरण- अनुपमा मिश्रा द्वारा, विद्यापति संगीत, लोक पारंपरिक गीत- रंजना झा, लोक संगीत- दीपक कुमार झा, पारंपरिक गीत – वंदना सिंहा, नवलोक गीत- जूली झा, लोक नृत्य शिखा कुमारी एवं सहेली प्रस्तुत करेंगे. वहीं शिव तांडव एवं लोक नृत्य नटराज डांस एकेडमी, फिल्मी संगीत व नृत्य की प्रस्तुति फरीद अहमद व रीतू पाठक, एवं मुंबई का ग्रुप डांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










