19 से जीवछ लिंक एक्सप्रेस रहेगी रद्द

Published at :15 Dec 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
19 से जीवछ लिंक एक्सप्रेस रहेगी रद्द

कोहरे का असर . 17 जनवरी तक नहीं चलेगी डिब्रूगढ़ स्वतंत्रता सेनानी व जननायक एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन नहीं होगा परिचालन कोहरे को लेकर पूर्व मध्य रेल ने परिचालन में किया संशोधन दरभंगा : कोहरे के कारण अस्त-व्यस्त ट्रेनों के परिचालन को सही करने तथा यात्रियों की समस्या को कम करने के नजरिए […]

विज्ञापन

कोहरे का असर . 17 जनवरी तक नहीं चलेगी डिब्रूगढ़

स्वतंत्रता सेनानी व जननायक एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन नहीं होगा परिचालन
कोहरे को लेकर पूर्व मध्य रेल ने परिचालन में किया संशोधन
दरभंगा : कोहरे के कारण अस्त-व्यस्त ट्रेनों के परिचालन को सही करने तथा यात्रियों की समस्या को कम करने के नजरिए से पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ने परिचालन को लेकर अहम फैसला लिया है. इसके तहत दरभंगा से खुलने तथा गुजरनेवाली कई गाड़ियों के परिचालन में आंशिक संसोधन किया है. यहां से खुलनेवाली एक ट्रेन को जहां पूरी तरह रद्द घोषित कर दिया है, वहीं लंबी दूरी की दो ट्रेनों को आशिंक रूप से कैंसिल रखने की घोषणा की है. यह निर्देश आगामी 17 दिसम्बर से प्रभावी हो रहा है. वहीं यह 15 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. बता दें कि इस वजह से सवारी गाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षित रेल परिचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेल मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है. दरभंगा से डिब्रूगढ़ जानेवाली 25910 जीवछ लिंक एक्सप्रेस आगामी 19 दिसंबर से रद्द रहेगी. 15 जनवरी 2017 तक इसका परिचालन यहां से नहीं होगा. वहीं डिब्रूगढ़ से इसका परिचालन आगामी 17 दिसंबर से ही नहीं होगा. वहां से 15 जनवरी के बाद यह ट्रेन चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन