चाकू से घोप किया जख्मी

Published at :14 Dec 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू से घोप किया जख्मी

दरभंगा : बहादुरपुर थाना के गोविंदपुर के उग्रनाथ चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र ललन भारद्वाज को गत सोमवार की रात डरहार निवासी मिट्ठू चौधरी ने चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया. परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करा दिया है. ललन भारद्वाज का पार्टनर एवं दोस्त उमेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों सैदनगर […]

विज्ञापन

दरभंगा : बहादुरपुर थाना के गोविंदपुर के उग्रनाथ चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र ललन भारद्वाज को गत सोमवार की रात डरहार निवासी मिट्ठू चौधरी ने चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया. परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करा दिया है.

ललन भारद्वाज का पार्टनर एवं दोस्त उमेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों सैदनगर में माला टेंट हाउस के नाम से व्यवसाय करते हैं. कुछ दिन पहले मिट्ठू चौधरी टेंट का सामान भाड़ा पर ले गया था. श्री चौधरी पर पहले से आपराधिक मामला भी बहादुरपुर थाना में दर्ज है. श्री चौधरी से दोनों ने पैसे की मांग की. पैसे मांगे जाने पर उल्टे मिट्ठू चौधरी घर जलाने व मार डालने की धमकी देता था. इसी दौरान सोमवार को शाम में मिट‍ठू चौधरी, रवि कुमार उर्फ फंटा, नवीन पासवान एवं अन्य लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया. इसमें साइड ले जाकर ललन भारद्वाज को चाकू घोंपकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. पुलिस पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन