घर समेत हजारों की संपत्ति जली

Published at :13 Dec 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
घर समेत हजारों की संपत्ति जली

सदर : मब्बी ओपी के श्यामनगर मखनाही निवासी वशिष्ठ मंडल का घर रविवार को देर रात आग लगने से जलकर राख हो गया. घटना में एक मवेशी की भी झुलसकर मौत हो गयी. साथ ही कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि हजारों रूपये मूल्य का सामान जल गया. बताया जाता है कि दरवाजे पर जल रहे घूरा […]

विज्ञापन

सदर : मब्बी ओपी के श्यामनगर मखनाही निवासी वशिष्ठ मंडल का घर रविवार को देर रात आग लगने से जलकर राख हो गया. घटना में एक मवेशी की भी झुलसकर मौत हो गयी. साथ ही कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि हजारों रूपये मूल्य का सामान जल गया. बताया जाता है कि दरवाजे पर जल रहे घूरा की आग से घर जल गया. अग्निपीड़ित परिवार को अंचल की तरफ से तत्काल तीन

हजार रूपये नकद एवं 50-50 किलो गेहूं व चावल दिया गया है. स्थानीय मुखिया शमशे आलम खां ने भी पीड़ित को सहायता दी है. जानकारी के अनुसार रविवार को शाम अधिक ठँड पड़ने को लेकर घरवाले दरवाजे पर घूरा लगाकर सो गये. इसी बीच आग घर में पकड़ लिया. आग की लपटें तेज होने पर किसी की नजर उस पर गयी. जबतक गांववाले आग पर काबू पाते तबतक सबकुछ जल चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन