चोरी की गाड़ी के इंजन की खरीद-बिक्री का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा इंजन व स्कॉर्पियो जब्त दरभंगा : सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में कमतौल, सिनुआरा व मब्बी ओपी के सहयोग से फर्जी इंजन खरीद- बिक्री करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि सिनुआरा प्रखंड में विगत आठ दिसंबर को दो गाड़ियों की […]
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
इंजन व स्कॉर्पियो जब्त
दरभंगा : सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में कमतौल, सिनुआरा व मब्बी ओपी के सहयोग से फर्जी इंजन खरीद- बिक्री करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
बताया जाता है कि सिनुआरा प्रखंड में विगत आठ दिसंबर को दो गाड़ियों की चोरी हुई थी. अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि चोर मुजफ्फरपुर में गाड़ियों को बेचते थे. वहां कबाड़ी वाले के माध्यम से गाड़ियों के पार्ट को खोलकर दूसरा रूप दे दिया जाता था.
कमतौल, सिनुआरा व मब्बी ओपी के प्रभारी को मुजफ्फरपुर भेजकर मामले की जांच करने को कहा गया. जांच के क्रम में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित राहुल नगर में शमीम के कबाड़ी खाने से एक स्कॉपियो से एक ही नंबर के दो इंजन बरामद किये गये. इसे लेकर तीन लोगों की मौके से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में मो. मोजिब, मो. हैदर अली, मो. रब्बानी शामिल है. पुलिस ने इंजन व एक स्काॅर्पियो जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










