सूई देने के बाद मरीज की गयी जान

दरभंगा : डीएमसीएच सर्जिकल भवन के सर्जरी वार्ड में भरती शिव कुमारी पांच की मौत शनिवार की रात एक कथित रूप से एक एंटीबायोटिक की सूई देने से हो गयी. इसको लेकर डाॅ अवध कुमार की यूनिट से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक हड़कंप मच गया. यह बात बेंता ओपी और डीएमसीएच प्रशासन तक पहुंच गयी. […]
दरभंगा : डीएमसीएच सर्जिकल भवन के सर्जरी वार्ड में भरती शिव कुमारी पांच की मौत शनिवार की रात एक कथित रूप से एक एंटीबायोटिक की सूई देने से हो गयी. इसको लेकर डाॅ अवध कुमार की यूनिट से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक हड़कंप मच गया. यह बात बेंता ओपी और डीएमसीएच प्रशासन तक पहुंच गयी. लाचार परिजन रातभर शव के साथ इमरजेंसी वार्ड के प्रतीक्षालय कक्ष में बिताये. अंतत: परिजनों ने डीएमसीएच पुलिस शिविर को एक आवेदन सौंपा. इसमें कहा गया कि वह केस और पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं. तब जाकर पुलिस ने रविवार को 12 बजे दिन में शव को ले जाने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










