70 लाख की लागत से निगम बनायेगा पार्क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Dec 2016 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : शहर में नगर निगम का पहला पार्क 70 लाख रूपये की लागत से बनेगा. अमृत योजना के अंतर्गत 70 लाख रुपये की लागत से गेहूंमी के वैदेहीनगर में पार्क बनाया जायेगा. शहर में मैदान तो कई है, लेकिन जिला में ढंग का कोई पार्क उपलब्ध नहीं है. योजना को मूर्त्त रूप देने के […]
विज्ञापन
दरभंगा : शहर में नगर निगम का पहला पार्क 70 लाख रूपये की लागत से बनेगा. अमृत योजना के अंतर्गत 70 लाख रुपये की लागत से गेहूंमी के वैदेहीनगर में पार्क बनाया जायेगा. शहर में मैदान तो कई है, लेकिन जिला में ढंग का कोई पार्क उपलब्ध नहीं है. योजना को मूर्त्त रूप देने के लिए बहुत तेजी से काम हो रहा है. डीपीआर को नगर विकास विभाग से स्वीकृति मिल गयी है.
गेहूंमी के वैदेहीनगर में पार्क बनाने की योजना
नगर विकास विभाग ने पास किया डीपीआर
डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है. निविदा के लिए इसे नगर विकास विभाग को भेजा जा रहा है.
रतन किशोर वर्मा, नगर अभियंता
पार्क में क्या-क्या होगी सुविधा
नगर निगम के पार्क में दौड़ लगाने के लिए फुटपाथ, कैफेटेरिया, वॉटर बॉडी, शौचालय आदि होगा. देखभाल करने वाले सुरक्षा कार्ड के लिए रूम, तरह-तरह के फूलों की क्यारियां के अलावा पार्क में इंट्री के लिए टिकट घर का निर्माण किया जायेगा. साथ ही पार्क को सुरक्षा देने के लिए घेराबंदी की जायेगी. बच्चों के खेलने के लिए भी व्यवस्था होगी. पार्क का निर्माण 2017 में शुरू होने की संभावना बतायी जा रही है. निविदा की कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










