आंगनबाड़ी केंद्रों में बहाली की प्रक्रिया करें तेज

Published at :07 Dec 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बहाली की प्रक्रिया करें तेज

चलेगा विशेष अभियान डीएम ने व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश दरभंगा : समाज कल्याण की समीक्षात्मक बैठक डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में हुई. बैठक में आइसीडीएस के तहत सभी तरह की रिक्तियों की समीक्षा डीएम ने की.डीपीओ ने बताया कि रिक्तियों का प्रकाशन समाचार पत्र के जरिये करवाया जा […]

विज्ञापन

चलेगा विशेष अभियान डीएम ने व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश

दरभंगा : समाज कल्याण की समीक्षात्मक बैठक डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में हुई. बैठक में आइसीडीएस के तहत सभी तरह की रिक्तियों की समीक्षा डीएम ने की.डीपीओ ने बताया कि रिक्तियों का प्रकाशन समाचार पत्र के जरिये करवाया जा रहा है. डीएम ने सभी सीडीपीओ को अपने प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्ति की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए मुखिया,
पंचायत सचिव एवं लाभार्थियों को सूचित करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर रिक्त पड़े पदों पर बहाली की जानी है. इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है. बैठक में डीएम ने बताया कि लंबित एसीडीसी बिल का समायोजन करविपत्र को अविलंब महालेखाकार पटना को भेजें. साथ ही पूर्व से भेजे गये विपत्रों का समायोजन भी करवाने का निर्देश दिया.
लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर त्वरित एवं गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए डीएम ने खानापूर्ति करने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने की बात कही.
बैठक में डीपीओ, आइसीडीएस, सीडीपीओ एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी एलएस एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
बैठक मेें उपस्थित अधिकारी.
20 दिसंबर से तीन प्रखंडों में अभियान
बैठक में बताया गया कि 20 दिसंबर से अलीनगर, किरतपुर, हायाघाट को बाहर में शौच से मुक्ति का अभियान चलाया जायेगा. शेष प्रखंडों में पांच जनवरी से यह अभियान चलाना है. डीएम ने कहा कि सीडीपीओ अधीनस्थ सेविका एवं सहायिका को शौचालय निर्माण के महत्व का प्रशिक्षण अपने स्तर से देंगी.20 जनवरी 2017 को पूरे बिहार में बनाये जाने वाले मानव श्रृंखला की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि इस अभियान में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.
शौचालय निर्माण को सक्रिय रहे आइसीडीएस
हर घर शौचालय के लिए आइसीडीएस विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए डीएम ने बताया कि शौचालय विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में शौचालय निर्माण करना जरूरी है. निजी घरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शौचालय का निर्माण करवायें. बाद में सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन