जदयू ने मनाया बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस

Published at :07 Dec 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू ने मनाया बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस

दरभंगा टावर स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जदयू नगर कार्यकर्ता. दरभंगा : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर जदयू की ओर से डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने ककी. जिलाध्यक्ष ने भारतीय संविधान के निर्माता के योगदान की […]

विज्ञापन

दरभंगा टावर स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जदयू नगर कार्यकर्ता.

दरभंगा : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर जदयू की ओर से डाकबंगला परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने ककी. जिलाध्यक्ष ने भारतीय संविधान के निर्माता के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आंबेडकर के आदर्शों की राह पकड़कर सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहे हैं. संगठन प्रभारी रामेश्वर कुमार महतो ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समर्पित था.
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता एजाज अख्तर खां रूमी, बेनीपुर के सत्यनारायण झा, डॉ मंजूर आलम, कन्हाई साह, गंगा प्रसाद सिंह, डॉ राम मोहन झा, श्याम किशोर प्रधान, अजय सत्संगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
वहीं जदयू नगर इकाई ने डॉ आंबेडकर की पूण्यतिथि महानिर्वाण दिवस के रूप में मनायी. नगर अध्यक्ष दीदार हुसैनचांद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांत पर समतामूलक समाज निर्माण का प्रयास सरकार कर रही है. प्रदेश महासचिव रामेश्वर महतो ने कहा कि बाबा साहेब के कल्याणकारी आदर्शों को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगे हैं. दरभंगा टावर पर आयोजित कार्यक्रम में श्याम किशोर प्रधान, डॉ अजित चौधरी, मदन प्रसाद राय, कमरे आलम कमर, नवाब अख्तर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन