बिजली बिल बढ़ने पर करेंगे पुरजोर विरोध

Published at :06 Dec 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल बढ़ने पर करेंगे पुरजोर विरोध

ऊर्जा मंत्री ने 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात कही है दरभंगा : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा 10 से 20 फीसदी बिजली दर बढ़ने की संभावना जताये जाने पर उपभोक्ताओं ने विरोध व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगने के बाद वैसे ही बिल अधिक आने लगा […]

विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की बात कही है

दरभंगा : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा 10 से 20 फीसदी बिजली दर बढ़ने की संभावना जताये जाने पर उपभोक्ताओं ने विरोध व्यक्त किया है. लोगों का कहना है कि इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगने के बाद वैसे ही बिल अधिक आने लगा है. इसका भुगतान करने में ही लोगों को परेशानी हो रही है. नयी दर लागू होने से दिक्कत और बढ़ जायेगी.
जेपी चौक लक्ष्मीसागर निवासी मनोज कुमार पौद्दार : कि पहले से ही अधिक रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर और दाम बढ़ाया गया तो वह बोझ बन जायेगा. गरीब लोग इससे अधिक प्रभावित होंगे. श्री पौद्दार ने बताया कि नये सिस्टम में पहले से ही मीटर तेज चल रहा है.
मदारपुर मुहल्ला निवासी मो. वसीम : जब पुराना मीटर था तब 100 से 120 रुपये का बिल आता था. जब से इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगा है चार से पांच गुणा अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. अब जब सरकार बिल में बढ़ोतरी करने जा रही है तो घर का बजट ही गड़बड़ा जायेगा.
मोगलपुरा की निर्मला देवी : पहले की कीमत पर ही बिल भुगतान करने में अन्य खर्च में कटौती करनी पड़ रही है. ऐसे में छोटी आमदनी वाले लोगों को परेशानी होगी. लोग कैसे बिजली का उपयोग करेंगे जबकि घर चलाने में ही दिक्कत हो रही है.
भीगो निवासी आशा देवी: नया मीटर लगाये जाने के बाद से मुसीबत घटने के बदले बढ़ ही गयी है. बिजली नहीं जलाने पर भी बिल बढ़ता जाता है. इंडीकेटर जलने पर भी बिजली की खपत होती है. पहले से चार गुणा अधिक पैसा भुगतान करना पड़ रहा है. पैसा बढ़ा तो भगवान ही मालिक है.
मुफ्ती मोहल्ला निवासी राजेश्वर प्रसाद गुप्ता : पहले से अधिक बिल का भुगतान तो अभी ही करना पड़ रहा है. अब जबकि सरकार बिल बढ़ाने की सोच रही है तो घर का पूरा बजट ही चरमरा जाएगा. सुविधा तो पहले से बढ़ी है पर पैसा भी तो पहले से अधिक लिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन