लोक शिकायतों के निबटारे को ले अधिकारी लापरवाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

चेतावनी. सही जांच रिपोर्ट नहीं देनेवालों पर होगी कार्रवाई दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत मामलों के निष्पादन में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि मामलों के सही एवं तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट नहीं देने वालों पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सोमवार को […]
विज्ञापन
चेतावनी. सही जांच रिपोर्ट नहीं देनेवालों पर होगी कार्रवाई
दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत मामलों के निष्पादन में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि मामलों के सही एवं तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट नहीं देने वालों पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालयों के कामकाज से डीएम खासे नाराज दिखे. वैसे मामलों पर डीएम ने विशेष रूप से चर्चा की,
जिसमें लोक प्राधिकार के द्वारा पर्याप्त ध्यान नही दिया जा रहा है. उन्होंने सभी लोक प्राधिकार को व्यक्तिगत रूप से रुचि लेते हुए लोक शिकायत निवारण कार्यालय से मिलने वाले परिवाद पत्रों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को लोक शिकायत से संबंधित मामलों पर सजग एवं संवदेनशील रहने को कहा.
दो सप्ताह के भीतर डीसी विपत्र जमा करने का निर्देश
चार हफ्ते में जाम करें विवरणी
विधि शाखा के सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं एलपीए मामलों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार हर हालत में चार सप्ताह में तथ्य विवरणी बनाकर जमा करना है. राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों को प्राथमिकता के तौर पर निबटाने का निर्देश दिया गया. दो सप्ताह के अंदर हर हाल में डीसी विपत्र बनाकर महालेखाकार कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी रवींद्र कुमार दिवाकर, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
डीएम ने की समीक्षा बैठक
बैठक में बोलते डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं अन्य.
31 प्रतिशत लाभुकों के खाते में नहीं गयी पेंशन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बताया गया कि जिले के 69 प्रतिशत लाभुकों को बैंक खाते के जरिये पेंशन की राशि दी गयी है. शेष 31 प्रतिशत को जल्द ही बैंक खाते के जरिये पेंशन की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. महादलित टोलों में सामुदायिक भवन के निर्माण की समीक्षा की गयी. बीडीओ को पुराने सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.
हर घर शौचालय को ले 10 से चलेगा विशेष अभियान
”हर घर नल का जल” एवं ” पक्की गली-नाली योजना ” के लिए बीडीओ से लोक निर्माण समिति के गठन को शीर्ष प्राथमिकता देने को कहा गया.”हर घर शौचालय” योजना के तहत 10 दिसम्बर से प्रत्येक प्रखंड के एक-एक पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. डीएम ने इसके लिए वातावरण निर्माण करने की आवश्यकता पर बल डाला. कहा कि इ संध्या चौपाल, प्रभात फेरी, बहू-बेटी सम्मान के जरिये आमजनों को जागरूक करें. विद्यालयों में बच्चों से अभिभावकों को पत्र लिखवावें, जिसका विषय होगा कि शौचालय घरों में क्यों आवश्यक है. पंचायतों में माइकिंग, गीत-संगीत के जरिये माहौल बनाया जायेगा. तीन प्रखंडों के पंचायत जो सबसे पहले बाहर में शौच से मुक्त पंचायत घोषित होंगे वहां डीएम पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे. बीडीओ को धान अधिप्राप्ति की तैयारी करने का निर्देश दिया गया.
परिजनों ने चिकित्सकों के साथ किया दुर्व्यवहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










