डाका. दो घरों से पांच लाख की लूट, 20 की संख्या में थे अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

महंगा पड़ा डकैतों पर टॉर्च की रोशनी डालना सिंहवाड़ा (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने दो घरों में जम कर लूटपाट की. घटना के दौरान अपराधियों ने बम मार कर दरभंगा व्यवहार न्यायालय के आदेशपाल विश्वेश्वर ठाकुर उर्फ कोमल बाबा को घायल कर दिया, जिनकी इलाज के […]
विज्ञापन
महंगा पड़ा डकैतों पर टॉर्च की रोशनी डालना
सिंहवाड़ा (दरभंगा) : थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार की देर रात अपराधियों ने दो घरों में जम कर लूटपाट की. घटना के दौरान अपराधियों ने बम मार कर दरभंगा व्यवहार न्यायालय के आदेशपाल विश्वेश्वर ठाकुर उर्फ कोमल बाबा को घायल कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गयी. दोनों घरों से अपराधियों ने 35 हजार नकद समेत पांच लाख की संपत्ति लूट ली. रविवार को एसएसपी सत्यवीर सिंह, एसडीपीओ दिलनवाज अहमद आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
डॉग स्क्वायड तथा एसएफएल टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़ित परिवारों के अनुसार 20 की संख्या में आये अपराधी खंती, लाठी एवं हथियारों से लैस थे. सभी हाफ पैंट एवं जैकेट पहने हुए थे. डकैतों ने सबसे पहले नवीन चौधरी के घर पर धावा बोला. यहां तीस हजार नकद एवं लाखों रुपये के आभूषण लूट लिये.
इसके बाद वार्ड तीन की सदस्या अर्चना देवी के पति मुक्तेश्वर ठाकुर के घर पर अपराधियों ने हमला बोला. यहां से अपराधियों ने पांच हजार नकद एवं वार्ड सदस्या की कान की बाली के साथ घर में रखे सभी आभूषण ले लिये. अपराधी जब घटना को अंजाम देकर निकल रहे थे, तभी पड़ोसी विश्वेश्वर ठाकुर उर्फ कोमल बाबा ने उनके ऊपर टॉर्च की रोशनी डाली. अपराधियों को लगा कि उनकी पहचान उजागर हो गयी. बौखलाये अपराधियों ने जाते-जाते कोमल बाबा पर बम से प्रहार कर दिया.
इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. अपराधी बम फोड़ते हुए काली मंदिर के निकट से पश्चिम की ओर निकल भागे. घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष राशिद परवेज देर रात गांव पहुंचे. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. रविवार की सुबह आठ बजे एसडीपीओ दिलनवाज अहमद तथा 11 बजे एसएसपी सत्यवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों तथा आसपास के लोगों से जानकारी ली. एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया अपराधी प्रोफेशनल लग रहे हैं. उन्होंने अपराधियों को शीघ्र पकड़ लेने का भरोसा दिलाया. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










