आत्मदाह नहीं करेंगे छात्र समागम के छात्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

कुलपति से मिलेगा महागंठबंधन का प्रतिनिधिमंडल दरभंगा : महागठबंधन के नेताओं की बैठक रविवार को इंद्रभवन मैदान में रामाशंकर सहनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जदयू, राजद एवं कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लनामिवि में लगातार तीन वर्षों से रोहित यादव को संरक्षण मिल रहा है. रोहित […]
विज्ञापन
कुलपति से मिलेगा महागंठबंधन का प्रतिनिधिमंडल
दरभंगा : महागठबंधन के नेताओं की बैठक रविवार को इंद्रभवन मैदान में रामाशंकर सहनी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जदयू, राजद एवं कांग्रेस के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लनामिवि में लगातार तीन वर्षों से रोहित यादव को संरक्षण मिल रहा है. रोहित ने 29 नवंबर को छात्र समागम छात्र नेताओं के साथ मारपीट की एवं उन्हें आइएसआइ बता तिहाड़ जेल भेजे जाने की धमकी दी थी. छात्र समागम की ओर से पांद दिसंबर को आत्मदाह की घोषणा को एसडीपीओ दिलनवाज अहमद से वार्ता के बाद स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
साथ ही घटना को ले सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सोमवार को कुलपति से मिलने पर सहमति बनी. बैठक में राजद महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार महतो, जदयू नगर अध्यक्ष दीदार हुसैन चांद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजा अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










