मिथिला उत्सव की तैयारी को ले हुई समीक्षा बैठक

Published at :04 Dec 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिला उत्सव की तैयारी को ले हुई समीक्षा बैठक

दरभंगा : मिथिला उत्सव की दो दिवसीय तैयारी को लेकर कोषांग पदाधिकारियों के साथ डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में बैठक हुई. कलाकारों के चयन की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि स्थानीय एवं मुंबई आदि के कलाकारों का चयन कर लिया गया है. मंच के अलावा मिथिला […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिला उत्सव की दो दिवसीय तैयारी को लेकर कोषांग पदाधिकारियों के साथ डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में बैठक हुई. कलाकारों के चयन की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि स्थानीय एवं मुंबई आदि के कलाकारों का चयन कर लिया गया है. मंच के अलावा मिथिला ग्राम मंच दलान पर पारंपरिक गीत नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी. 18 दिसंबर को एक बहु भाषी कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें हिंदी,

मैथिली, बज्जिका एवं उर्दू के कई दिग्गज कवि भाग लेंगे. डीएम ने बैठक में 50 स्टॉल लगाने का निर्देश दिया. इसमें कल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी जानी है. सुरक्षा के मद्देनजर इस बार विशेष व्यवस्था रहेगी. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे तथा पुलिस बल प्रति नियुक्त रहेंगे. जनसाधारण की सुविधा के लिए एलइडी स्क्रीन भी लगाये जायेंगे. बैठक में डीडीसी विवेकानंद झा, एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्त्ता रवींद्र कुमार दिवाकर आदि मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन