जलजमाव से निजात को निगम पहुंचे वार्ड 24 के लोग

दरभंगा : नगर निगम के वार्ड 24 में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर पूर्व पार्षद अब्दुल हादी सिद्दीकी के नेतृत्व में मंगलवार को मोहल्लावासी नगर निगम पहुंच लोग नाला निर्माण की मांग कर रहे थे. 40 की संख्या में पहुंचे लोगों का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण आने जाने में समस्या हो […]
दरभंगा : नगर निगम के वार्ड 24 में जलजमाव से निजात दिलाने को लेकर पूर्व पार्षद अब्दुल हादी सिद्दीकी के नेतृत्व में मंगलवार को मोहल्लावासी नगर निगम पहुंच लोग नाला निर्माण की मांग कर रहे थे. 40 की संख्या में पहुंचे लोगों का कहना था कि लगातार जलजमाव के कारण आने जाने में समस्या हो रही है.
निगम को कई बार सूचना दी गयी. बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जलजमाव के कारण सांप, बिच्छू एवं कीड़े-मकोड़े वार्ड में रेंगते रहते हैं. लोगों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी. नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने तत्काल शकिंग मशीन से पानी निकालने एवं नाला निर्माण का आश्वासन दिया. श्री साम्राज्य ने बताया कि नाला निर्माण का ले कनीय अभियंता को एस्टिमेट बनाकर देने को कहा है. मांगों को ले निगम पहुंचनेवालों में शकील अहमद, मो. कुद्दूस, जहीदा खातून, तबस्सुम खातून आदि प्रमुख थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










