मिथिला राज्य निर्माण को ले अधिवेशन आठ

Published at :24 Oct 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
मिथिला राज्य निर्माण को ले अधिवेशन आठ

दरभंगा : मिथिला की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को बरकरार रखने के लिए मिथिला राज्य का गठन आवश्यक है. मिथिला की भाषा, लिपि, सभ्यता एवं परंपरा आिद की पहचान विशेष है. किंतु इस क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हो रहा है, जिसके कारण यहां विकास गति नहीं पकड़ रहा है. इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिथिला की पौराणिकता व ऐतिहासिकता को बरकरार रखने के लिए मिथिला राज्य का गठन आवश्यक है. मिथिला की भाषा, लिपि, सभ्यता एवं परंपरा आिद की पहचान विशेष है. किंतु इस क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हो रहा है, जिसके कारण यहां विकास गति नहीं पकड़ रहा है. इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास तभी संभव है, जब इस क्षेत्र का अपना अस्तित्व होगा. ये बातें मिथिला राज्य निर्माण सेना के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार झा ने प्रेसबयान जारी कर कही. कहा कि पहले चरण में जन जागरण अभियान तीन जिलों में चलाया जा रहा है. आगामी आठ नवंबर को संरक्षक समिति, आर्थिक एवं वैचारिक समिति एवं कार्यकर्ताओं की बैठक तथा नौ नवंबर को बाइक जुलूस एवं आमसभा संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन