दरभंगा मंडलकारा में िभड़े कैदी, लाठीचार्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : दरभंगा मंडलकारा में रविवार की अहले सुबह कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस को व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी. इसके बाद सभी कैदी अपने-अपने बैरक में लौट गये. जेल सूत्रों के मुताबिक, सेल मे बंद इंजीनियर हत्याकांड के शातिर संतोष झा गैंग के कैदी अचानक जोर-जोर […]
विज्ञापन
दरभंगा : दरभंगा मंडलकारा में रविवार की अहले सुबह कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस को व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ी. इसके बाद सभी कैदी अपने-अपने बैरक में लौट गये.
जेल सूत्रों के मुताबिक, सेल मे बंद इंजीनियर हत्याकांड के शातिर संतोष झा गैंग के कैदी अचानक जोर-जोर से शोर करने लगे. आवाज पर जेल प्रशासन ने कक्षपाल को देखने के लिए भेजा. कक्षपाल ने बिना कुछ समझे इंजीनियर हत्याकांड के आरोपियों के सेल का ताला खोल दिया. सुबह साढ़े छह बजे सेल का गेट खुलते ही अपराधी
दरभंगा मंडलकारा में
अभिषेक कुमार, कुन्दन कुमार सिंह, पिंटू झा व सुबोध दुबे निकल कर वार्ड के कैदी मो. रियाज़ उर्फ सूर्या को पीटने लगे. सूर्या धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद है. वार्ड से निकले अन्य कैदी सूर्या की पिटाई देख गोलबंद हो गये. अन्य कैदियों ने संतोष झा गुट के कैदियों की पिटाई शुरू कर दी. चारों भागने लगे, तो कैदियों ने इनपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.
इतने में जेल प्रशासन ने सायरन बजा दिया. जेल के सभी कर्मी घटनास्थल की ओर भागे. सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष जेपी सिंह दल बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत किया. कैदियों को सेल में बंद कर दिया गया. घटना के तीन घंटे के बाद एसडीपीओ दिलनवाज अहमद व एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी जेल के अंदर जाकर जांच की. इधर जेल के प्रभारी अधीक्षक शंभू कुमार दास ने बताया कि रोड़ेबाजी नहीं हुआ है. कैदियों के बीच कुछ बातों को लेकर मारपीट हुई थी, अब मामला शांत है.
एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि संतोष झा गिरोह के शातिर और एक अन्य गुट में मारपीट हुई है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने कहा कि जेल प्रशासन की और से कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
संतोष झा गुट के बंदियों ने कैदी सूर्या को पीटा
सूर्या के पक्ष में गोलबंद कैदियों
ने दूसरे गुट से की मारपीट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










