बिहार के दरभंगा में सांप काटने से तीन की मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना अंतर्गत निमैथी गांव में आज एक सांप के काटने से एक महिला और उसके एक पुत्र एवं एक पुत्री की मौत हो गयी. बेनीपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में फुलदाई देवी :30: उनकी पुत्री आंचल कुमारी :06: और पुत्र सुजीत […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना अंतर्गत निमैथी गांव में आज एक सांप के काटने से एक महिला और उसके एक पुत्र एवं एक पुत्री की मौत हो गयी. बेनीपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में फुलदाई देवी :30: उनकी पुत्री आंचल कुमारी :06: और पुत्र सुजीत कुमार :04: शामिल है.
उन्होंने बताया कि इन लोगों को उस समय सांप ने काट लिया जब वे अपने घर में सो रहे थे. सांप के काटने के बाद इन लोगों को गांव में झाड-फूंक किए जाने बाद उन्हें बेनीपुर सदर अस्पताल ले जाये जाने के क्रम में तीनों में रास्ते में दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










