शातिर करतार सिंह गिरफ्तार

Published at :30 Aug 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
शातिर करतार सिंह गिरफ्तार

सफलता. कई घटनाओं में तीन दशक से पुिलस को थी तलाश दरभंगा : पुलिस ने रविवार की देर शाम मब्बी ओपी क्षेत्र से मिथिलांचल के शातिर अपराधी करतार सिंह उर्फ सरदार सिंह उर्फ उस्ताद को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो कारबाईन, दो मैगजीन, एक देसी कट्टा, 177 गोली, पिस्टल की दो मैगजीन, एक […]

विज्ञापन

सफलता. कई घटनाओं में तीन दशक से पुिलस को थी तलाश

दरभंगा : पुलिस ने रविवार की देर शाम मब्बी ओपी क्षेत्र से मिथिलांचल के शातिर अपराधी करतार सिंह उर्फ सरदार सिंह उर्फ उस्ताद को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो कारबाईन, दो मैगजीन, एक देसी कट्टा, 177 गोली, पिस्टल की दो मैगजीन, एक चाकू व हथियार साफ करने के औजार सहित दो मोबाइल बरामद किया है.
पिछले िदनों मब्बी ओपी क्षेत्र के चक्का गांव में दिनदहाड़े हुई हीरा पासवान की हत्या में करतार सिंह का नाम सामने आया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि करतार सिंह पूर्व के शातिर अपराधी विपिन सिंह उर्फ विपिन ईश्वर उर्फ प्रोफेसर के लिए शूटर का काम करता था. करतार उत्तर बिहार का आतंक था. वह दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उन्होंने कहा कि इसकी तलाश पुलिस को तीन दशक से थी. एसएसपी ने कहा कि करतार सिंह की पहचान अब तक नहीं
शातिर करतार िसंह…
हो पायी थी. किसी ने उसे देखा भी नहीं था. करतार ने जो अपना पता पुलिस को बताया है, उसके मुताबिक उसका असली नाम उपेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ करतार सिंह उर्फ सरदार सिंह उर्फ उस्ताद है. वह जम्मू-कश्मीर के किस्तवाड़ जिले के परियारना थाना क्षेत्र के चिगनाना गांव निवासी स्व. ज्योत सिंह का बेटा है. हीरा पासवान हत्याकांड में दो अपराधी छोटू झा व रमण सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. करतार को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया है. इस मामले में राजद के एक कद्दावर नेता का नाम काफी उछाला गया था और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी.
जम्मू-कश्मीर का रहनेवाला है करतार सिंह
दो कारबाइन, देसी कट्टा समेत भारी मात्रा में गोली बरामद
हीरा पासवान हत्याकांड में थी करतार की तलाश
शातिर विपिन सिंह के लिए शूटर का काम करता था करतार
िगरफ्तार अपराधी व हथियार के साथ एसएसपी व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन