पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Published at :29 Aug 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दरभंगा : जान मारने की नीयत से पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. महिला के गाल तथा गरदन पर गहरे जख्म के निशान हैं. पीड़िता अलीनगर थाना क्षंत्र के पिरौली निवासी रमेश यादव की पत्नी रिंकु देवी बतायी जाती है. उसका […]

विज्ञापन

दरभंगा : जान मारने की नीयत से पति ने मारपीट कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे रविवार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. महिला के गाल तथा गरदन पर गहरे जख्म के निशान हैं. पीड़िता अलीनगर थाना क्षंत्र के पिरौली निवासी रमेश यादव की पत्नी रिंकु देवी बतायी जाती है. उसका कहना है दहेज के कारण उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या करना चाहते है. इसी नीयत से उसके पति के साथ ससुर बुधन यादव तथा देवर अशोक यादव ने पहले जमकर उसे पीटा. बाद मे गमछा से गला घोटने की कोशिश की. हल्ला होने पर लोगो के एकत्र होने के बाद उसकी जान बच सकी.

रिंकु देवी का कहना है कि पूर्व मे भी उसके पति ने चाकु मारकर उसे मारने का प्रयास किया था. मामले को लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया था. पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पीड़िता के भाई संतोष ने बताया कि उसका बहनोई गाड़ी चलाता है. वह नशे का आदी है. इसके लिए बार-बार हम लोगों से पैसे की मांग करता रहता है.
गरीब होने की वजह से हमलोग उसकी डिमांड पूरी करने में सक्षम नहीं हैं. इसी कारण वह मेरी बहन के साथ आये दिन मारपीट करता है. उसकी मंशा मेरी बहन की हत्या कर देने की है. बेंता ओपी की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पति, ससुर व देवर पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन