हॉस्टल को नर्सों से जबरन कराया मुक्त कार्रवाई .

Published at :28 Aug 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
हॉस्टल को नर्सों से जबरन कराया मुक्त	कार्रवाई .

तीन वर्षों से खाली नहीं कर रही थीं नर्स दरभंगा : डीएमसीएच के न्यू नर्सेस हॉसटल्स को शनिवार को जबरन अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया. पुलिस प्रशासन की सख्ती के सामने अवैध कब्जाधारियों की एक नहीं चली. इस दौरान कई कब्जाधारी क्वार्टर खाली नहीं करने पर डटी थी. जबरन खाली कराने के दौरान एक […]

विज्ञापन

तीन वर्षों से खाली नहीं कर रही थीं नर्स

दरभंगा : डीएमसीएच के न्यू नर्सेस हॉसटल्स को शनिवार को जबरन अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया. पुलिस प्रशासन की सख्ती के सामने अवैध कब्जाधारियों की एक नहीं चली. इस दौरान कई कब्जाधारी क्वार्टर खाली नहीं करने पर डटी थी. जबरन खाली कराने के दौरान एक नर्स को चोट भी आयी. इस स्टाफ नर्स को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. काफी संख्या में महिला और पुरूष पुलिस बल को किसी भी घटना से निपटने के लिए तैनात किया गया था. अतिक्रमण मुक्त अभियान का यह मामला तीन सालों से अटका हुआ था. इस मामले को लेकर परिसर तनावपूर्ण बना रहा. कई जिद्दी नर्स को पुलिस वाले उठा-उठाकर बाहर करते दिखे.
भारी संख्या में पहुंची थी पुलिस
पुलिस प्रशासन की ओर से करीब आधा दर्जन पुलिस वैन एवं जीप में सवार पुलिस अधिकारी और पुलिस वहां पहुंची थी. पुलिस दनादन वैन से निकलकर सीधे न्यू नर्सेस स्टाफ नर्स क्वार्टर्स में घुस गयी. योजना अनुसार कुछ पुलिस बल को हॉस्टल के बाहर तैनाती कर दी गयी. तीसरे दल के पुलिस बल को गायनिक वार्ड के मेन गेट और सिस्टर इंचार्ज क्वार्टर्स के बरामदा पर तैनात कर दिया गया.
शेष अन्य पुलिस बल गायनिक के पीजी हॉस्टल और अधीक्षक कार्यालय के समक्ष मोर्चा संभाले हुई थी.
नहीं लगने दी भनक : पुलिस अधिकारियों ने अवैध कब्जा को खाली कराने की भनक मीडिया तक को नहीं लगने दी. डीएमसीएच प्रशासन को इससे दूर रखा गया. न्यू नर्सेस हॉस्टल के परिसर में पुलिस बल की मौजूदगी से तीन तल्ले वाले भवन के क्वार्टर्स में अफरा-तफरी मच गयी.
जबरन निकाला गया
पुलिस छावनी में तब्दील रहा डीएमसीएच
नर्स को उठाकर बाहर करतीं महिला पुलिस.
छह बार पुलिस लौटी
तीन सालों में इस क्वार्टर को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए सात बार पुलिस यहां पहुंची लेकिन स्टाफ नर्सों के हठधर्मिता से आधा दर्जन बार पुलिस बल बैरंग लौट गयी थी.
आठ बार दिया नोटिस
अवैध कब्जा से मुक्त के लिए डीएमसीएच प्रशासन ने आठ बार स्टाफ नर्सों को सूचना जारी की थी. लेकिन इन सूचना को ऐसे स्टाफ नर्सों ने अनुसनी कर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन