पुलिस ने स्टाफ नर्स को दिया धक्का, घायल

Published at :28 Aug 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने स्टाफ नर्स को दिया धक्का, घायल

दरभंगा : न्यू नर्सेस हॉस्टल को जबरन खाली कराने की कार्रवाई की सूचना स्टाफ नर्स मीरा कुमारी को आंख रोग वार्ड में मिली. यह स्टाफ नर्स वार्ड से भागते-भागते क्वार्टर पहुंची. उसके रूम का ताला तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी. स्टाफ नर्स ने पुलिस से आवश्यक सामग्री और कागजात लेने-देने की गुहार लगायी. पुलिस […]

विज्ञापन

दरभंगा : न्यू नर्सेस हॉस्टल को जबरन खाली कराने की कार्रवाई की सूचना स्टाफ नर्स मीरा कुमारी को आंख रोग वार्ड में मिली. यह स्टाफ नर्स वार्ड से भागते-भागते क्वार्टर पहुंची. उसके रूम का ताला तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी. स्टाफ नर्स ने पुलिस से आवश्यक सामग्री और कागजात लेने-देने की गुहार लगायी. पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी. पुलिस बल ने ताला तोड़कर रूम से शैक्षणिक सर्टिफिकेट, योगदान के पत्र, एटीएम समेत कई अन्य सामग्री भी पुलिस ने फेंक दिया. पुलिस ने स्टाफ नर्स को रूम से धक्का दे दिया. इसमें वह फर्श पर गिरकर बेहोश हो गयी. उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन