शराब पीते विधायक के भाई समेत तीन धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी शहर के हसनचक के पास सड़क के िकनारे वैगन आर गाड़ी में शराब पी रहे थे. इस दौरान गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे दो अन्य […]
विज्ञापन
दरभंगा : उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर शाम भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी शहर के हसनचक के पास सड़क के िकनारे वैगन आर गाड़ी में शराब पी रहे थे. इस दौरान गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे दो अन्य लोग मौके से भागने में सफल हो गये. ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया िक देर शाम हसनचक के पास सड़क के किनारे बीआर 06-आर 6678 नंबर की वैगन आर गाड़ी लगी थी. इसी दौरान वहां से गुजर रही उत्पाद विभाग टीम को गाड़ी देख संदेह हुआ. टीम के सदस्यों ने गाड़ी के पास जाकर जब गेट खुलवाया, तो अंदर से शराब की गंध आ रही थी. अंदर बैठे लोग शराब पी रहे थे. इस दौरान टीम के सदस्यों ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार जब टीम के सदस्य गाड़ी के पास पहुंचे, इसी बीच गाड़ी से िनकल कर दो अन्य लोग मौका देखकर फरार हो गये.
गिरफ्तार तीनों लोगों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गयी, तो नतीजा पॉजिटिव आया. इसके बाद गिरफ्तार तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर न्यायिक िहरासत में भेज दिया गया. पकड़े गये दो अन्य लोगों में कलेक्ट्रेट के विकास शाखा में कार्यरत पंकज कुमार व एलआइसी एजेंट रीतेश कुमार गुप्ता शामिल हैं.
उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा
इसी वैगन आर में पी रहे थे शराब.
हसनचक में वैगन आर गाड़ी में पी रहे थे शराब
मौका देखकर दो अन्य लोग मौके से फरार
ब्रेथ एनलाइजर से जांच के बाद तीनों को भेजा न्यायिक हिरासत में
गिरफ्तार दो अन्य लोगों में कलेक्ट्रेट का कर्मचारी व एलआइसी एजेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










