ePaper

बिहार : कोर्ट ने मुकेश पाठक को दोबारा रिमांड पर भेजने की अर्जी खारिज की

Updated at : 15 Jul 2016 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कोर्ट ने मुकेश पाठक को दोबारा रिमांड पर भेजने की अर्जी खारिज की

दरभंगा / पटना : दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर मामले में सिविल कोर्ट ने मुख्य आरोपी और शूटर मुकेश पाठक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे आज कोर्ट में पेश किया था. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक […]

विज्ञापन

दरभंगा / पटना : दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर मामले में सिविल कोर्ट ने मुख्य आरोपी और शूटर मुकेश पाठक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तीनों दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे आज कोर्ट में पेश किया था. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस ने कोर्ट से एक सप्ताह और रिमांड की मांग की थी जिसे अदालत ने अस्वीकार कर दिया. वहीं मुकेश पाठक के वकील ने दरभंगा पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने पाठक से सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लिया है. वकील का कहना है कि पुलिस को तीन दिन की जो रिमांड मिली थी वह भी कानून सम्मत नहीं था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शूटर मुकेश पाठक कोर्ट में काफी शांत था. मुकेश पाठक ने मीडिया को बताया कि उसने धनबाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की है. उसने यह भी बताया है कि उसका कही जुगाड़ नहीं होने के कारण उसे फंसाया जा रहा है. दरभंगा के एसपी ने कहा है कि रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट के आदेश के मुताबिक अब उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने इशारों-इशारों में यह बताया है कि रिमांड के दौरान मुकेश पाठक से कई सुराग मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन