बिहार के इस विश्वविद्यालय में ना लें दाखिला, UGC ने फर्जी करार दिया

Updated at : 01 Jul 2016 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के इस विश्वविद्यालय में ना लें दाखिला, UGC ने फर्जी करार दिया

पटना : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जाली विश्वविद्यालयों के बारे में सार्वजनिक सूचना जारी की है. यूजीसी ने अपने वेबसाइट के नोटिस सेक्शन में एक नोटिस जारी करते हुए लिया है कि अधिनियम 1956 के अनुच्छेद 22/1 के अनुसार केंद्रीय, राज्यीय, प्रांतिय अधिनियम के अंतर्गत स्थापित विश्वविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम के अनुच्छेद के […]

विज्ञापन

पटना : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जाली विश्वविद्यालयों के बारे में सार्वजनिक सूचना जारी की है. यूजीसी ने अपने वेबसाइट के नोटिस सेक्शन में एक नोटिस जारी करते हुए लिया है कि अधिनियम 1956 के अनुच्छेद 22/1 के अनुसार केंद्रीय, राज्यीय, प्रांतिय अधिनियम के अंतर्गत स्थापित विश्वविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम के अनुच्छेद के अंतर्गत स्थापित मानित विश्वविद्यालय जिन्हें संसदीय अधिनियम द्वारा उपाधि प्रदान करने के लिये विशेष रूप से अधिकार दिया गया है, सिर्फ वे ही उपाधि प्रदान कर सकते हैं.

यूजीसी ने अपने नोटिस में 22 वैसे विश्वविद्यालयों के नामों का जिक्र किया है, जिन्हें गैर मान्यता प्राप्त संस्थान बताया है. इन 22 संस्थानों में पहले नंबर पर बिहार के दरभंगा में स्थित मैथिली यूनिवर्सिटी दरभंगा, बिहार है. यूजीसी के मुताबिक इस विश्वविद्यालय को जाली घोषित किया गया है और कोई भी उपाधि प्रदान करने केयोग्य नहीं माना गया है. यूजीसी ने जनसाधारण के लिये चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन जाली विश्वविद्यालयों में दाखिला ना लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन