एनएच-57 पर रिलायंस अॉफिस के पास हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jun 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

घटनास्थल पर जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने घंटों किया एनएच जाम दूसरी बहन की स्थिति गंभीर, डीएमसीएच में कराया गया भरती प्रभारी थानाध्यक्ष व जमादार हुए सस्पेंड मोतिहारी : मगढ़वा कांड में दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को सस्पेंड कर दिया गया. घटना के दिन 15 […]
विज्ञापन
घटनास्थल पर जाम कर रहे लोगों को
समझाती पुलिस.
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों
ने घंटों किया एनएच जाम
दूसरी बहन की स्थिति गंभीर, डीएमसीएच में कराया गया भरती
प्रभारी थानाध्यक्ष व जमादार हुए सस्पेंड
मोतिहारी : मगढ़वा कांड में दो पुलिस अधिकारियों को रविवार को सस्पेंड कर दिया गया. घटना के दिन 15 जून को रामगढ़वा थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे सुबोध कुमार व जमादार विजय सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है. दोनों पर घटना के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता व जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है. रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार की रिपोर्ट पर एसपी जितेंद्र राणा ने यह कार्रवाई की है.
प्रभारी थानाध्यक्ष व…
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट के पांचवें आरोपित मो ग्यासुद्दीन को बंजरिया के
जनेरवा गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शेख नन्हक के घर में छुपा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी की, तो वह घर से निकल भागने लगा.
उसे खदेड़ कर पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित समीउल्लाह की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई, जबकि उसके तीन भाइयों मो जबीउल्लाह, मो कलीमुल्लाह व मो नुरूल्लाह को शनिवार शाम बंजरिया झखिया से पकड़ा गया था. एसपी ने बताया कि सभी अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं. उनके विरुद्ध जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जायेगी. वहीं स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की जायेगी. फाइनल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. इसके मिलते ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाने के लिए कोर्ट से आग्रह किया जायेगा.
क्या है मामला
रामगढ़वा की एक लड़की के साथ समीउल्लाह ने एक जून को दुष्कर्म का प्रयास किया था. लड़की ने बचाव में ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया था. घटना से नाराज समीउल्ला व उसके परिजनों ने 15 जून को लड़की को घर से खींच नंगा कर बेरहमी से पिटाई की. लड़की का पहले पीएचसी में इलाज हुआ. उसने पांच लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी.18 जुन को सदर अस्पताल में भरती होने पर लड़की ने समीउल्लाह व उसके परिजनों ने दुष्कर्म करने व प्राइवेट पार्ट में बंदुक की नाल डालने का आरोप लगाया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया.
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप
पुलिस ने पांचवें आरोपित मो ग्यासुद्दीन को किया गिरफ्तार
बंजरिया के जनेरवा गांव से
हुई आरोपित की गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










