मंडलकारा में हुई छापेमारी आपत्तिजनक सामान जब्त

Published at :21 Jun 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
मंडलकारा में हुई छापेमारी आपत्तिजनक सामान जब्त

कार्रवाई. जेल से रंगदारी मांगे जाने पर गंभीर हुआ प्रशासन दरभंगा : ल से रंगदारी मांगे जाने के बाद प्रशासन ने मंडल कारा पर छापा मारा. इसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. इसमें लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिन वार्डों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं, उसमें बंद कैदियों के विरुद्ध कांड […]

विज्ञापन

कार्रवाई. जेल से रंगदारी मांगे जाने पर गंभीर हुआ प्रशासन

दरभंगा : ल से रंगदारी मांगे जाने के बाद प्रशासन ने मंडल कारा पर छापा मारा. इसमें कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए. इसमें लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिन वार्डों से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं, उसमें बंद कैदियों के विरुद्ध कांड अंकित किया गया है. हालांकि छापेमारी में जेल के भीतर से प्रशासन को मोबाइल बरामद नहीं हो सका. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात जिलाधिकारी डाॅ चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने लहेेरियासराय स्थित मंडल कारा में छापेमारी की. रात करीब दो बजे की गयी इस कार्रवाई में चाकू, खैनी, बीड़ी, सिगरेट, कोरेक्स(प्रतिबंधित नशीली दवा) के साथ ही 12 हजार रुपये नकद भी जब्त किये गये.
टीम में डीएम व एसएसपी के अलावा सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, डीएसपी दिलनवाज अहमद के साथ तीन प्रखंडों के बीडीओ व करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस शामिल थी. टीम ने रात करीब दो बजे जेल के भीतर कार्रवाई करते हुए एक-एक वार्ड की गहन जांच की. पूरे मंडल कारा परिसर का सूक्ष्मता से मुआयना किया, जिसमें आपत्तिजनक सामान जब्त किये गये. ज्ञातव्य हो कि गत 19 जून को पुलिस ने जेल से रंगदारी मांगे जाने के एक मामले का पर्दाफाश किया था. जेल में बंद संतोष मिश्र ने मोबाइल से मंडल कारा में ही बंद कैदी गोविंद राय के पुत्र शशिरंजन से बतौर रंगदारी 20 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी भनक लगते ही डीएसपी श्री अहमद ने नाटकीय ढंग से लहेरियासराय टावर से रंगदारी का पैसा वसूलने पहुंचा उज्जवल प्रकाश को दबोच लिया. उज्जवल ने जेल से ही मोबाइल पर रंगदारी का पैसा वसूलने का आदेश मिलने की बात पुलिस को बतायी. बतौर उज्जवल पूर्व में भी वह जेल से मिले निर्देशानुसार कई बार पैसे की वसूली कर चुका है. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छापा मारा. हालांकि मोबाइल की बरामदगी नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन