योग अपना कर स्वस्थ है हृदय रोगी

योग के जादू से सात वर्षों से जी रहे स्वस्थ जीवन पतंजलि योग समिति जाले के योग प्रशिक्षक सह अध्यक्ष कृष्णदेव ठाकुर ने बताया कि योग व्यक्ति को निरोग रखने का माध्यम है. नियमति योग और प्राणायाम करने से दवाओं के सेवन से मुक्ति मिल सकती है. श्री नागेश्वर चौधरी ने हार्ट ब्लॉकेज की समस्या […]
योग के जादू से सात वर्षों से जी रहे स्वस्थ जीवन
पतंजलि योग समिति जाले के योग प्रशिक्षक सह अध्यक्ष कृष्णदेव ठाकुर ने बताया कि योग व्यक्ति को निरोग रखने का माध्यम है. नियमति योग और प्राणायाम करने से दवाओं के सेवन से मुक्ति मिल सकती है. श्री नागेश्वर चौधरी ने हार्ट ब्लॉकेज की समस्या से छुटकारा पाया है, तो यह नियमति योग साधना का परिणाम है. योग से कई लाइलाज बिमारियों से मुक्ति पाई जा सकती है.
एलर्जी की समस्या से मिली मुक्ति
कमतौल निवासी 36 वर्षीय गणेश साह, जिन्हें एलर्जी की समस्या थी. पिछले वर्ष योग दिवस पर योग शिविर में भाग लिया. एक घंटे योग में मुख्य रूप से उज्जायी प्राणायाम सहित 8 अन्य प्राणायाम करते हैं. तीन-चार महीने के बाद अब एलर्जी से मुक्त हैं.
कमर दर्द से छुटकारा मिला
कमतौल निवासी 50 वर्षीय रामनरेश दास राज मिस्त्री का काम करते हैं. 30 वर्ष की अवस्था में कमर दर्द शुरू हुआ. छह माह बिस्तर से उठ नहीं सका. जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशिक्षक कृष्णदेव ठाकुर ने योग की सलाह दी. आठ वर्ष से नियमित योग कर रहे है. अब निरोग हैं.
नार्मल रहता है शुगर व ब्लड प्रेशर
59 वर्षीय शंकर महतो जॉगिंग, भस्त्रिका, कपालभाति आदि कई तरह के योग करने से कमर दर्द की समस्या में राहत महसूस करने लगे हैं. शुगर, ब्लड प्रेशर सब नार्मल रहता है. कहते हैं 20 वर्ष पहले कोलकाता में मजदूरी करते कमर दर्द की शिकायत हुई. पांच साल से योग कर रहा हूँ, पूर्ण स्वस्थ तो नहीं हो सका हूं, परंतु दैनिक दिनचर्या में कोई कठिनाई नहीं होती है, इस दौरान करीब 20 किलो वजन कम हुआ है. सब बीमारी नॉर्मल है.
कमतौल : ले प्रखंड के कमतौल कोटपट्टी निवासी 74 वर्षीय नागेश्वर चौधरी योग के मुरीद हैं. नियमित योग करते हैं, दूसरे को भी योग करने की सलाह देते हैं. 67 वर्ष की उम्र में हृदय रोग से पीडि़त होने के बाद जब एम्स के चिकित्सकों ने बाइपास सर्जरी की सलाह दी तब उन्हें एक योग चिकित्सक ने योग अपनाने की सलाह दी. इसके बाद श्री चौधरी ने योग को अपनाया और आज वे स्वस्थ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










