इधर, दरभंगा में युवा व्यवसायी की हत्या

Published at :15 Jun 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
इधर, दरभंगा में युवा व्यवसायी की हत्या

दरभंगा : शहर से सटे मब्बी ओपी क्षेत्र के माधोपुर मखनाही के पास अपराधियों ने घर से बुलाकर हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा-कमतौल पथ को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर सदर डीएसपी […]

विज्ञापन

दरभंगा : शहर से सटे मब्बी ओपी क्षेत्र के माधोपुर मखनाही के पास अपराधियों ने घर से बुलाकर हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा-कमतौल पथ को जाम कर दिया.

घटना की सूचना पर मौके पर सदर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की व आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. मृतक चक्का गांव निवासी ज्ञानचंद पासवान का 36 वर्षीय पुत्र हीरा पासवान बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह

इधर, दरभंगा में
हीरा पासवान को किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर बुलाया. इसके बाद घर से तीन किमी दूर माधोपुर मखनाही बगीचा में ले जाकर उसे गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा, मोबाइल व मृतक की बुलेट गाड़ी बरामद की गयी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गये. घटना के विरोध में दरभंगा-कमतौल पथ एसएच-77 को जाम कर दिया. साथ ही डीएम व एसएसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे. मृतक शिवधारा में हार्डवेयर की दुकान चलाता था. साथ ही बिस्कुट की एजेंसी सहित जमीन की खरीद-बिक्री भी करता था. सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि युवा व्यवसायी की हत्या आपसी विवाद के कारण हुई है. एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. डॉग स्कवॉयड व फोरेंसिक टीम को भेजकर मामले की जांच करायी जा रही है.
इधर, व्यवसायी की हत्या की खबर की सूचना पर नगर विधायक संजय सरावगी भी पहुंचे. उन्हें भी आक्रोश का सामना करना पड़ा. विधायक ने कहा कि जिले में बढ़ रही अपराध की घटनाओं को सदन में उठायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन