प्लेटफॉर्म पर दोनों ओर लगेंगे ट्रेन इंिडकेशन बोर्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

जंकशन पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के जीएम राजीव कुमार एफओबी पर भी सिंगल लाइन इंडीकेटर लगाने को कहा कोच डिस्प्ले बोर्ड फिर से लगाने का दिया आदेश दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर सुविधाओं का विकास होगा. सोमवार को जंकशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्र यह सपना दिखा गये. […]
विज्ञापन
जंकशन पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे के जीएम राजीव कुमार
एफओबी पर भी सिंगल लाइन इंडीकेटर लगाने को कहा
कोच डिस्प्ले बोर्ड फिर से लगाने का दिया आदेश
दरभंगा : दरभंगा जंकशन पर सुविधाओं का विकास होगा. सोमवार को जंकशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक राजीव कुमार मिश्र यह सपना दिखा गये. उन्होंने जंकशन पर ग्रेड के अनुरूप सुविधा विस्तार को लेकर कई निर्देश मंडल स्तर के अधिकारियों को दिया. वहीं स्थानीय अधिकारियों को यात्री सुविधा के विस्तार व उसका लाभ सीधे शत-प्रतिशत यात्रियों को उपलब्ध कराने को कहा. बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री मिश्र जंकशन पहुंचे. उन्होंने प्लेटफॉर्म एक के दोनों किनारे ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.
कहा कि यहां यात्रियों की संख्या अधिक रहती है. साथ ही प्लेटफॉर्म भी काफी बड़ा है. इसलिए कम से कम दोनों किनारे पर यह बोर्ड लगावें. साथ ही फुट ओवर ब्रीज पर भी सिंगल लाइन इंडिकेटर लगाने कहा. इसके तहत संबंधित प्लेटफॉर्म से रवाना होने तथा आनेवाली गाडि़यों की सूचना यात्रियों को मिल सकेगी.
मौके पर जीएम ने प्लेटफॉमों पर कोच इंडिकेटर भी लगाने को कहा. सनद रहे कि करीब एक दशक पूर्व ही यहां यह सुविधा बहाल की गयी थी, लेकिन देख-रेख के अभाव में इसका संचालन सही तरीके से कभी नहीं हो सका. बाद में मेटिनेंश नहीं होने की वजह से यह खराब हो गया और विभाग ने इसे हटवा ही दिया,
जिसे जीएम श्री मिश्र ने फिर से बहाल करने का आदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने एफओबी से प्लेटफॉर्म संख्या के चिन्हित स्थल का जायजा लिया. साथ ही इससे संबंधित योजनाओं के बावत जानकारी ली. वाटर वेंडिंग मशीन को देखा. उसके अंदर पानी सही से फिल्टर हो रहा है या नहीं इसे सुनिश्चत करने के लिए खुद अंदर जाकर पड़ताल की. इस जगह साफ-सफाई आदि की जांच को लेकर सूची लटकाने को कहा.
पे एंड यूज शौचालय का कांट्रेक्ट शीघ्र करवाकर इसे चालू करवाने का निर्देश दिया. इस क्रम में जीएम ने एसएस कार्यालय, वीआइपी लांज, पूछताछ कार्यालय, फूड प्लाजा आदि का भी मुआयना किया. उनके साथ डीआरएम सुधांशु शर्मा, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन महबूब आलम के अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक मनहर गोपाल, डीसीआइ राजेश रंजन श्रीवास्तव, आइओडब्ल्यू तापस चंद्र राय, टी चटर्जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










