चावल का नियमित उठाव, फिर भी एमडीएम बंद

Published at :22 Apr 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
चावल का नियमित उठाव, फिर भी एमडीएम बंद

बेनीपुर : प्रखंड के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक, मध्य, संस्कृत विद्यालय व मदरसाें में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. नरहा, मौजमपुर प्राथमिक विद्यायल, मध्य विद्यायल मुर्तुजापुर सहित दर्जनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकाें के अनुसार संवेदक द्वारा समय पर चावल नहीं दिये जाने के कारण 15 से 20 दिनो से मध्याह्न भोजन बंद […]

विज्ञापन

बेनीपुर : प्रखंड के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक, मध्य, संस्कृत विद्यालय व मदरसाें में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. नरहा, मौजमपुर प्राथमिक विद्यायल, मध्य विद्यायल मुर्तुजापुर सहित दर्जनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकाें के अनुसार संवेदक द्वारा समय पर चावल नहीं दिये जाने के कारण 15 से 20 दिनो से मध्याह्न भोजन बंद है. इसका सीधा प्रभाव बच्चों की उपस्थित पर पड़ रहा है. इस संबंध में मध्याह्न भोजन के प्रखंड समन्वयक मनीष भारती ने कहा कि विगत मार्च माह में चावल का आवटंन नही दिए जाने के कारण कुछ स्कूल में मिड डे मील बंद है.

वैसे अप्रैल की 17 तारीख को 1665 क्विंटल चावल का आवंटन एसएफसी को प्राप्त हो गया है. उसी दिन से विद्यालय में चावल भेजा जा रहा है. समन्वयक भले ही आवंटन नहीं होने की बात कह अधिकारियों की आंख मे धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं, पर बेनीपुर एसएफसी को प्राप्त आवंटन एवं ऊठाव के आंकड़े उनकी दलील की हवा निकाल रहे हैं. एसएफसी के अनुसार विगत अक्टूबर माह से आज तक आवंटन एवं उठाव का अप टू डेट चल रहा है.

उन से प्राप्त आकड़ाें के अनुसार अक्टूबर से दिसबंर तक के लिए 1117 क्विंटल चावल का आवंटन हुआ है, जिसमे अलीनगर के प्रभारी संवेदक दीपक कुमार द्वारा मात्र 256 क्विंटल 42 किलो का उठाव किया गया. इसके बाद इस माह का बचा 860 क्वींटल 56 किलो चावल को जनवरी से मार्च के लिए समायोजन कर पुन:

1739 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया जिसका शत-प्रतिशत उठाव उसी संवेेदक के द्वारा कर लिया गया है. इसके अलावा अप्रैल माह में जून 16 तक के लिए 1665 क्वींटल चावल का आवंटन हुआ है. इसका उठाव प्रभारी श्री भारती द्वारा 18 अप्रैल से किया जा रहा है. अब यहां सवाल यह उठता है कि यदि अक्तूबर 2015 से जून 16 तक आवंटन व उठाव नियमि चल रहा है तो विद्यालय में चावल के टोटे क्यो हैं? एसएफसी से उठाव किया गया चावल आखिर कहां जा रहा है.

बेनीपुर : प्रखंड के दो दर्जन से अधिक प्राथमिक, मध्य, संस्कृत विद्यालय व मदरसाें में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद है. नरहा, मौजमपुर प्राथमिक विद्यायल, मध्य विद्यायल मुर्तुजापुर सहित दर्जनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकाें के अनुसार संवेदक द्वारा समय पर चावल नहीं दिये जाने के कारण 15 से 20 दिनो से मध्याह्न भोजन बंद है. इसका सीधा प्रभाव बच्चों की उपस्थित पर पड़ रहा है. इस संबंध में मध्याह्न भोजन के प्रखंड समन्वयक मनीष भारती ने कहा कि विगत मार्च माह में चावल का आवटंन नही दिए जाने के कारण कुछ स्कूल में मिड डे मील बंद है.
वैसे अप्रैल की 17 तारीख को 1665 क्विंटल चावल का आवंटन एसएफसी को प्राप्त हो गया है. उसी दिन से विद्यालय में चावल भेजा जा रहा है. समन्वयक भले ही आवंटन नहीं होने की बात कह अधिकारियों की आंख मे धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं, पर बेनीपुर एसएफसी को प्राप्त आवंटन एवं ऊठाव के आंकड़े उनकी दलील की हवा निकाल रहे हैं. एसएफसी के अनुसार विगत अक्टूबर माह से आज तक आवंटन एवं उठाव का अप टू डेट चल रहा है.
उन से प्राप्त आकड़ाें के अनुसार अक्टूबर से दिसबंर तक के लिए 1117 क्विंटल चावल का आवंटन हुआ है, जिसमे अलीनगर के प्रभारी संवेदक दीपक कुमार द्वारा मात्र 256 क्विंटल 42 किलो का उठाव किया गया. इसके बाद इस माह का बचा 860 क्वींटल 56 किलो चावल को जनवरी से मार्च के लिए समायोजन कर पुन: 1739 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया जिसका शत-प्रतिशत उठाव उसी संवेेदक के द्वारा कर लिया गया है.
इसके अलावा अप्रैल माह में जून 16 तक के लिए 1665 क्वींटल चावल का आवंटन हुआ है. इसका उठाव प्रभारी श्री भारती द्वारा 18 अप्रैल से किया जा रहा है. अब यहां सवाल यह उठता है कि यदि अक्तूबर 2015 से जून 16 तक आवंटन व उठाव नियमि चल रहा है तो विद्यालय में चावल के टोटे क्यो हैं? एसएफसी से उठाव किया गया चावल आखिर कहां जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन