आज फिर नहीं जायेगी गंगासागर एक्सप्रेस

Published at :20 Apr 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
आज फिर नहीं जायेगी गंगासागर एक्सप्रेस

सियालदह से नहीं चली गंगासागर एक्सप्रेस दरभंगा : सियालदह जानेवाली 13186 गंगासागर एक्सप्रेस 20 अप्रैल को फिर से नहीं जायेगी. जाहिर है इससे यात्रियाें को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ेगी. यह सूचना दोपहर बाद विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गयी. तबतक इस गाड़ी के तत्काल कोटे का टिकट भी बुक हो चुका था. […]

विज्ञापन

सियालदह से नहीं चली गंगासागर एक्सप्रेस

दरभंगा : सियालदह जानेवाली 13186 गंगासागर एक्सप्रेस 20 अप्रैल को फिर से नहीं जायेगी. जाहिर है इससे यात्रियाें को एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ेगी. यह सूचना दोपहर बाद विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गयी. तबतक इस गाड़ी के तत्काल कोटे का टिकट भी बुक हो चुका था. सियालदह से जयनगर के लिये 13185 मंगलवार को वहां से नहीं चली. उसे रद्द कर दिया. इसकी सूचना कॉमर्शियल कंट्रोल देर से दी गयी. इस ट्रेन के वहां से नहीं आने के कारण इसे बुधवार के लिये रद्द किया गया है.
उल्लेखनीय है कि हुबली में पुल चालू करने को लेकर गत 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक के लिये इस ट्रेन को यहां से कैंसिल कर दिया गया था. मंगलवार को यह ट्रेन यहां से रवाना हुई, लेकिन इसी दिन वहां से चलनेवाली इस ट्रेन के कैंसिल कर दिये जाने के कारण बुधवार को यह गाड़ी नहीं आयेगी. फलत: यह सियालदह नहीं जायेगी. इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन