पंचायत चुनाव को ले बढ़ी पुलिस की चौकसी चल रहा सघन वाहन जांच अभियान

Published at :12 Apr 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को ले बढ़ी पुलिस की चौकसी चल रहा सघन वाहन जांच अभियान

दरभंगा : आसन्न पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है. थानों की पुलिस निरंतर अभियान चला रही है. इसके तहत सोमवार को विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की. गाडि़यों के कागजात जांच के […]

विज्ञापन

दरभंगा : आसन्न पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है. थानों की पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

इसके तहत सोमवार को विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की. गाडि़यों के कागजात जांच के साथ ही शराब बंदी को लेकर भी जांच की. डिक्की खोलवाकर देखा. साथ ही यातायात नियम के पालन से संबंधी चेकिंग की.
होगी कार्रवाई : इससे यातायात नियम को ताख पर रखकर गाड़ी चलानेवाले इधर-उधर से रास्ता काट निकलते नजर आये. इस दौरान कई गाड़ी चालकों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. साथ ही कहा गया कि अगले दिन से इस तरह पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन