नहाय-खाय के साथ छठ शुरू

Published at :11 Apr 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
नहाय-खाय के साथ छठ शुरू

दरभंगा : सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया. सोमवार को व्रती खरना का उपवास रखेंगे. संध्याकालीन अर्घदान मंगलवार तथा भगवान भाष्कर को बुधवार को अर्घ अर्पित किया जायेगा. इसके साथ ही लोक आस्था का यह महापर्व संपन्न हो जायेगा. इसको लेकर घरों में तैयारी पूरी कर ली […]

विज्ञापन

दरभंगा : सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हो गया. सोमवार को व्रती खरना का उपवास रखेंगे. संध्याकालीन अर्घदान मंगलवार तथा भगवान भाष्कर को बुधवार को अर्घ अर्पित किया जायेगा. इसके साथ ही लोक आस्था का यह महापर्व संपन्न हो जायेगा. इसको लेकर घरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार की सुबह से ही व्रतियों के घर में इस पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल रही.

व्रती जहां नित्य क्रिया से निवृत्त हो कर पवित्र जल में स्नान के लिये टोलियों के साथ निकलीं, वहीं घर में अन्य महिलायें उनके लिये भोजन बनाने की तैयारी में जुट गयीं. पर्व में प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को अर्पण करने के लिये तैयार की जानेवाली प्रसाद सामग्री के साथ ही व्रतियों के नहाय-खाय व खरना के लिये अलग से मिट्टी के चूल्हे का प्रबंध रहता है. इसी पवित्र चूल्हे पर व्रतियों के लिये अरवा भोजन तैयार किया गया. पवित्र नदी तथा सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान भाष्कर को अर्घ अर्पित किया. इसके बाद नहाय-खाय की परंपरा संपन्न किया. सोमवार को दिनभर उपवास रखने के बाद शाम मंे खरना करेंगी. मंगलवार को संध्याकालीन व अगले दिन उदित सूर्यदेव को अर्घ दान देने के बाद व्रत खंडित करेंगी..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन