जनगणना में शामिल शक्षिकों का किट लेने से इंकार

Published at :19 Jan 2016 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना में शामिल शक्षिकों का किट लेने से इंकार

जनगणना में शामिल शिक्षकों का किट लेने से इंकार प्रशिक्षण के दौरान क्षुब्ध शिक्षकों ने निकाली भड़ांस दरभंगा. शहर में जनगणना कार्य में शामिल किये गये शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को कतिपय समस्याओं का हवाला देकर इस कार्य से संबंधित किट लेने से इंकार कर दिया. जनगणना को लेकर आज निगम कार्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

जनगणना में शामिल शिक्षकों का किट लेने से इंकार प्रशिक्षण के दौरान क्षुब्ध शिक्षकों ने निकाली भड़ांस दरभंगा. शहर में जनगणना कार्य में शामिल किये गये शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को कतिपय समस्याओं का हवाला देकर इस कार्य से संबंधित किट लेने से इंकार कर दिया. जनगणना को लेकर आज निगम कार्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था. नगर प्रबंधक(सिटी मैनेजर) नरोत्तम साम्राज्य ने प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी कि जनगणना कार्य में शामिल सभी शिक्षिक-शिक्षिकाओं को तीन-तीन ब्लॉक आवंटित किये गये हैं. नगर प्रबंधक की इस बात को सुनते ही शिक्षकगण भड़क गये. शिक्षकों की शिकायत थी कि तीन ब्लॉकों में कम से कम 600 परिवार आते हैं. इतने परिवारों का जनगणना कर रिपोर्ट एक महीना में जमा करना कठिन है. दूसरी तरफ डीएम के आदेश से भी शिक्षकों में क्षोभ था. ज्ञात हो कि जनगणना कार्य में शामिल शिक्षकों को डीएम ने दोपहर 1.30 बजे तक शिक्षण कार्य तथा 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया है. शिक्षकों की शिकायत थी कि जनगणना के दौरान अधिकांश परिवार के लोग अभिभावक को नहीं रहने सहित कई कारण बता बाद में आने की बात कह गेट बंद कर लेते हैं. ऐसी स्थिति में एक परिवार में इस कार्य के लिए कई बार जाना पड़ता है. नगर प्रबंधक ने वार्ड 1 से 19 तक जनगणना कार्य में लगे शिक्षक-शिक्षिकाओं को उससे संबंधित कीट भी दिलवाया लेकिन वार्ड 20 से 48 तक जनगणना कार्य में शामिल शिक्षकों ने किट लेने से इनकार कर दिया. इस बाबत पूछे जाने पर नगर प्रबंधक ने बताया कि सरकारी निर्देश के आलोक में ही जनगणना कार्य चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन