शक्षिा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी का चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तलब

Published at :19 Jan 2016 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी का  चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तलब

शिक्षा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी का चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तलब 29 फरवरी तक बेवसाइट पर होगा अपलोड क, ख एवं ग श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी है शामिल 20 जनवरी तक प्रपत्र तलब दरभंगा. राज्य कर्मियों को आगामी 31 मार्च तक चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों का विवरणी वेबसाइट पर उपलोड करने का सरकार […]

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मी व पदाधिकारी का चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तलब 29 फरवरी तक बेवसाइट पर होगा अपलोड क, ख एवं ग श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी है शामिल 20 जनवरी तक प्रपत्र तलब दरभंगा. राज्य कर्मियों को आगामी 31 मार्च तक चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों का विवरणी वेबसाइट पर उपलोड करने का सरकार के आदेश के तहत शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डीएस गंगवार ने विभाग के अधीन कार्यरत कर्मी व अधिकारी को शिड्यूल के अनुसार विवरण जमा करने का निर्देश जारी किया है. आदेश में 15 जनवरी तक निकासी एवं व्ययन पदाधिकारीवार क, ख तथा ग श्रेणी के सभी पदाधिकारी व कर्मियों की सूची विहित प्रपत्र में तैयार करने को कहा गया है. इस सूची को सॉफ्टवेयर में पंजीकृत 31 जनवरी तक करना अनिवार्य है. सूची के अनुरूप शत प्रतिशत कर्मियों का संपत्ति विवरणी विहित प्रपत्र में 29 फरवरी तक स्वीकार किया जायेगा. जबकि आगामी 15 मार्च तक त्रुटिरहित विवरणी को शत प्रतिशत स्कैन हस्ताक्षरित को मिशन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश है. वहीं जिलों को हर हाल में 29 फरवरी तक विभागीय कोषांग में उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये गये हैं. विभाग के प्रधान सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के बिहर प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के टाइम फ्रेम का हर हाल में अनुपालन का निर्देश जारी किया हे. जिला में डीइओ दीपनारायण यादव ने सभी बीइओ एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को हर हाल में 20 जनवरी तक विहित प्रपत्र में कर्मियों का विवरण तलब किया है. इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन