एआइएसएफ ने फूंका कुलपति का पुतला

Published at :13 Jan 2016 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
एआइएसएफ ने फूंका कुलपति का पुतला

एआइएसएफ ने फूंका कुलपति का पुतला दरभंगा. मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र नेता की पिटाई के विरोध में बुधवार को एआइएसएफ (आर) के कार्यकर्ताओं ने जेएमआइटी चौक पर रोड जाम कर कुलपति का पुतला फूंका. इसके बाद संदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रंजीत पासवान ने कहा कि वर्तमान कुलपति के […]

विज्ञापन

एआइएसएफ ने फूंका कुलपति का पुतला दरभंगा. मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र नेता की पिटाई के विरोध में बुधवार को एआइएसएफ (आर) के कार्यकर्ताओं ने जेएमआइटी चौक पर रोड जाम कर कुलपति का पुतला फूंका. इसके बाद संदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रंजीत पासवान ने कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित से जुड़े मांगों को लेकर विश्वविद्यालय पर आंदोलन को कुचला जा रहा है जो अलोकतांत्रिक कदम है. सभा के दौरान शेष नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, कुलपति एवं कुलसचिव को बर्खास्तगी की मांग वक्ताओं ने की. सभा को संबोधित करनेवालों में रंजीत कुशवाहा, कृष्ण मोहन, शंकर सिंह, पलवीर मुसहर, राजेश साफी, कौशलेंद्र यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन