कैंपस...संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का लिया नर्णिय

Published at :13 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस...संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का लिया नर्णिय

कैंपस…संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णयदरभंगा . संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को छात्र संघ भवन में हुई. बैठक में छात्रनेता की पिटाई के मामले में शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कुलपति व कुलसचिव की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आगे जारी रखे जाने […]

विज्ञापन

कैंपस…संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णयदरभंगा . संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा की बैठक बुधवार को छात्र संघ भवन में हुई. बैठक में छात्रनेता की पिटाई के मामले में शेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कुलपति व कुलसचिव की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आगे जारी रखे जाने पर विमर्श किया गया. बैठक में 14 जनवरी को विभिन्न चौक-चौराहा पर नुक्कड़ सभा आयोजित करने, 16 जनवरी को मोर्चा में शामिल छात्र संगठनों की ओर से अंगीभूत कॉलेजों पर तालाबंदी कर कुलपति का पुतला दहन करने का निर्णय लिया. इसके बाद 18 जनवरी को सभी संगठनों की ओर से पटना की सड़कों पर एकजुट होकर राजभवन मार्च करने का निर्णय लिया गया. राजद नेता संतोष स्वामी की अध्यक्षता एवं छात्र क्रांति मोर्चा के संयोजक बसंत मंडल के संचालन में हुई बैठक को चंद्रभूषण झा, डा. सुमन झा, शंकर सिंह, संदीप कुमार चौधरी, फतह आलम, सोनू तिवारी, दीपक झा, मो निजामुल होदा, विनेश मंडल, प्रभु, हरेराम राज, अंजित कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन