कैंपस- पीजी दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोक

Published at :12 Jan 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस- पीजी दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोक

कैंपस- पीजी दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोक दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रघुवंश झा के आकस्मिक निधन पर विभागीय परिषद ने गहरी शोक प्रकट क रते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रो. झा के निधन से मर्माहत विभागीय परिषद ने अपूर्णीय क्षति बताया. विभाग […]

विज्ञापन

कैंपस- पीजी दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष के निधन पर शोक दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रघुवंश झा के आकस्मिक निधन पर विभागीय परिषद ने गहरी शोक प्रकट क रते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रो. झा के निधन से मर्माहत विभागीय परिषद ने अपूर्णीय क्षति बताया. विभाग के लोगों ने उनके शोकाकुल परिवार को सान्त्वना प्रदान करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. विभाग की ओर से मंगलवार को चार बजे शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया. मतदाताओं की जागरूकता ही राष्ट्र उद्धार की कुंजीदरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय मेंं मंगलवार को शिक्षाशास्त्र विभाग में एनएसएस की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12-16 जनवरी कार्यक्रम का प्रारंभ किया. इस कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता में एनएसएस की सहभागिता विषय पर छात्रों के बीच वाद विवाद आयोजित किया. परिणाम के तौर पर यह बातें सामने आयी कि मतदाता की जागरूकता से ही अपेक्षित लोकतंत्र संभव है. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में छात्रों को संबोधित करते हुए पीजी दर्शनशाास्त्र विभागाध्यक्ष डा. बौआनंद झा ने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता ही राष्ट्रोद्धार की कुुुंजी है. जागरूकता की मजबूती के लिए पोस्टर, स्लोगन एवं कॉर्टन आदि का माध्यम उपयोगी सिद्ध होगा. पीजी साहित्य विभाग के प्रो. श्रवण कुमार चौधरी ने बिहार को प्रथम लोकतंत्रात्म धरती के रुप में उद्धृत किया. कार्यक्रम को बीएड के निदेशक डा. घनश्याम मिश्र, एनएसएस के विवि समन्वयक डा. सुधीर कुमार झा, डा. उदय शंकर झा, डा. नंद किशोर चौधरी ने विचार रखा. छात्रों में निर्मला बाला राय, सुनील, गिरधारी, दिलीप, रीना, जानकी, चंदन आदि ने वाद विवाद में भाग लिया. इसका संचालन संयोजक डा. ऋद्धि नाथ झा ने किया. शिक्षकेतर कर्मियों का हड़ताल जारीघेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के आयोजन पर विचारदरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाइयों में 5 जनवरी से चल रहा शिक्षकेतर कर्मियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा. इनके हड़ताल के कारण अधिकांश कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मियों ने कॉलेजों के मुख्यद्वार पर ही बैनर एवं झंडा लगाकर मांग संबंधी नारा बुलंद करते नजर आये. इसके कारण कई कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य सहित गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए छात्रों एवं अभिभावकाें काे परेशानियों का सामना करना पर रहा है. इस कार्यक्रम के तहत कुंवर सिंह कॉलेज पर प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा की अध्यक्षता में सभा हुई. इसमें विवि पर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन करने पर विचार किया गया. इसमें शमशाद अली, विन्देश्वर यादव, राधेश्याम झा, रामनरेश चौधरी, कुलदीप कुमार झा, उपेंद्र पांडेय ने बैठक को संबोधित किया. इधर सीएम साइंस कॉलेज में कर्मियों ने चंद्रकांत चौधरी के नेतृत्व मे धरना कार्यक्रम को सफल बनाया.हड़ताल से मूल्यांकन कार्य बाधितदरभंगा. शिक्षकेतर कर्मियों के चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मंगलवार से महारानी कल्याणी कॉलेज पर शुरू होने वाली दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के अधीनस्थ स्नातक स्तरीय परीक्षा का कॉपी जांच का कार्य आरंभ नही हो सका. करीब 150 की संख्या में कापी जांच के लिए पहुंचे शिक्षक डेढ़ बजे तक कालेज के गेट के पास बाहर खड़े रहे. बाद में प्रिंसिपल की ओर से असमर्थता व्यक्त करने के बाद शिक्षक वापस लौट गये. लौटनेवाले शिक्षकों ने बताया कि कर्मियों ने अपने हड़ताल कार्यक्रम की सफलता के लिए कॉलेज के दोनों मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया था. इसके कारण कोई भी शिक्षक कॉलेज के अंदर प्रवेश नहीं कर सके. बता दें कि कॉपी जांच को जानेवाले शिक्षकों ने 11 जनवरी को योगदान कर चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन