अवैध तरीके से सफर करते 80 यात्री गिरफ्तार

Published at :12 Jan 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध तरीके से सफर करते 80 यात्री गिरफ्तार

अवैध तरीके से सफर करते 80 यात्री गिरफ्तार डीसीएम के नेतृत्व में दरभंगा-समस्तीपुर के बीच हुई चेकिंग दरभंगा. अवैध तरीके से सफर करनेवालों के खिलाफ समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने सख्त रूख आख्तियार लिया है. लगातार दूसरे दिन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें 80 यात्री पकड़े गये. इनसे बतौर जुर्माना 27 हजार 250 रुपये […]

विज्ञापन

अवैध तरीके से सफर करते 80 यात्री गिरफ्तार डीसीएम के नेतृत्व में दरभंगा-समस्तीपुर के बीच हुई चेकिंग दरभंगा. अवैध तरीके से सफर करनेवालों के खिलाफ समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने सख्त रूख आख्तियार लिया है. लगातार दूसरे दिन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें 80 यात्री पकड़े गये. इनसे बतौर जुर्माना 27 हजार 250 रुपये की वसूली की गयी. जानकारी के मुताबिक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र मोहन की अगुवाई में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट चेकिंग की गयी. जानकी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस समेत कई सवारी गाड़ियों में यात्रियों की टिकट जांच की गयी. इसमें बिना बुक सामान व बिना टिकट यात्री सफर करते पकड़े गये. तत्काल सभी जुर्माना भरकर छूट गये. दरभंगा जंकशन पर भी यात्रियों का टिकट देखा गया. इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजेश रंजन श्रीवास्तव के अलावा समस्तीपुर रेड स्क्वायर्ड के टीटी व आरपीएफ के जवान भी शामिल थे. सनद रहे कि गत 11 जनवरी को सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में दरभंगा-मुजफ्फरपुर खंड पर यह अभियान चला था. अनवरत चल रहे इस अभियान से बेटिकट चलनेवालों मेंं हड़कंप मच गया है. मंगलवार को जंकशन पर कई यात्री मोबाइल से अपने परिचितों व परिजनों को इस अभियान की सूचना देकर उन्हें आगाह करते नजर आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन