11 सूत्री मांगों को ले डीएमसीएच पर कांग्रेस का धरना

11 सूत्री मांगों को ले डीएमसीएच पर कांग्रेस का धरना ऑक्सीजन के अभाव में मरे चार मरीजों के परिजनों को मिले मुआवजा फोटो संख्या- 01परिचय- डीएमसीएच में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता. दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन ठप होने से हुई चार मरीजों की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर उनके […]
11 सूत्री मांगों को ले डीएमसीएच पर कांग्रेस का धरना ऑक्सीजन के अभाव में मरे चार मरीजों के परिजनों को मिले मुआवजा फोटो संख्या- 01परिचय- डीएमसीएच में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता. दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन ठप होने से हुई चार मरीजों की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर उनके परिजनों को ढाई लाख रुपये मुआवजा का भुगतान करने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस कर्मियों ने डा. पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया. डीएमसीएच में धरना के दौरान कांग्रेसजन अस्पताल अधीक्षक सहित कई चिकित्सकों के चैंबर में भी बैनर-झंडे के साथ प्रवेश कर गये जिससे अफरातफरी की स्थिति हो गयी. धरनार्थियों को संबोधित करते हुए डा. चौधरी ने कहा कि मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर चार मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये देना था, जो अबतक नहीं मिल सका है. उन्होंने कहा कि दोषी कर्मियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज करने के बावजूद अबतक उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने अन्य 11 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि शीघ्र इसका निदान नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र किया जायेगा. पूर्व मेयर अजय जालान ने कहा कि पूरा डीएमसीएच परिसर दलाल एवं माफियाओं के चंगुल में है. जबतक उसे दूर नहीं किया जायेगा, डीएमसीएच की व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है. धरना का संचालन कर रहे रामनारायण झा ने कहा कि प्रभारी अधीक्षक के आने पर सुधार के बदले स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. इस मौके पर पिंकू गिरि, अरूण कुमार झा, रिंकू राम, मनोज कुमार झा, प्रेमनाथ सिंह, जाहिद रजा, मिहिर कांत झा, जमाल अख्तर, भोगेंद्र झा, इंद्रकुमार चौधरी सहित दर्जनों नेता मौजूद थे. सभा के बाद कांग्रेसजनों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के नाम संबोधित अपनी 11 सूत्री स्मार पत्र प्रभारी अधीक्षक को सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










