प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध नहीं कराने पर सदस्यों ने किया हंगामा

Published at :12 Jan 2016 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध नहीं कराने पर सदस्यों ने किया हंगामा

प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध नहीं कराने पर सदस्यों ने किया हंगामा पंचायत समिति की बैठक मेें क ई मुद्दों पर हुई चर्चाफोटो-5परिचय- बैठक करते पंचायत समिति सदस्य बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. प्रमुख चद्रावती देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पिछले बैठक की […]

विज्ञापन

प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध नहीं कराने पर सदस्यों ने किया हंगामा पंचायत समिति की बैठक मेें क ई मुद्दों पर हुई चर्चाफोटो-5परिचय- बैठक करते पंचायत समिति सदस्य बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. प्रमुख चद्रावती देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें पिछले बैठक की प्रोसीडिंग की कॉफी उपलब्ध नहीं कराने पर सदस्यों ने हंगामा किया. वित्तीय वर्ष 2014 में की गयी बैठक की प्रोसीडिंग की कॉपी सदन में रखा गया. इसके बाद पंचायत के मुखिया नारायण जी झा, दयानंद पासवान, उज्ज्वल कुमार ने सदन पर सवाल खड़ा कर दिया. काफी मान मनौव्वल के बाद बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गयी. इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास योजना, राशन कार्ड एवं जनवितरण, शौचालय निर्माण, तेरहवें, चतुर्थ, बीआरजीएफ योजना, टीएचआर वितरण, शिक्षक नियोजन, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, फसल क्षति एवं डीजल अनुदान आदि योजनाओं पर बारी बारी से समीक्षा की गयी. प्रमुख चंद्रावती देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक अंतिम है. इसलिए शांतिपूर्वक बैठक में सभी योजनाओं पर निर्णय लेने की आवश्यकता है. मुखिया संघ के अध्यक्ष नारायणजी झा ने सदन को कहा कि मनरेगा योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है. इसे भी बैठक की प्रोसीडिंग में जोड़ने की आवश्यकता है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास योजना में विकास मित्रों के दरवाजे पर मेला लगाया जाता है. लाभुकों से अवैध राशि वसूली की जाती है. इसके लिए पंचायतों में शिविर लगाकर पेंशन लाभुकों से बैंक खाता लिया जाये. ताकि पेंशनधारियों को नाजायज रुप से ठगने से बचाया जा सके.रामभद्रपुर पंचायत के मुखिया उज्ज्वल कुमार ने कहा कि पेंशन योजना के तहत पूरे पंचायत में कितने लाभुक वंचित है. उसकी एक प्रति प्रख्ंाड कार्यालय द्वारा सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को उपब्ध करोन की मांग की गयी. डरहार के मुखिया रणवीर कुमार चौधरी ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में इंदिरा आवास योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता होती है. क्रमांक तोड़कर इंदिरा आवास योजना के लाभुकों को लाभ दिया जाता है. जबकि सही लाभुकों को योजना से वंचित रखा जाता है. बीडीओ अविनाश कुमार ने सदन मेंं कहा कि जल्द ही पेंशनधारियों के बैंक खाते संग्रहण के लिए पंचायतों में शिविर लगाया जायेगा. बैठक में बीडीओ अविनाश कुमार, सीओ सह एमआ दिनेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपप्रमुख त्रिभुवन झा, सीडीपीओ शैलजा कुमारी, पीओ विनोद कु मार, पीएचसी प्रतिनिधि रितुरात गुप्ता, मुखिया दयानंद पासवान, उज्ज्वल कुमार, रणवीर कुमार चौधरी, रामवरण सिंह, विजय कुमार यादव, जंगी यादव, धर्मशीला देवी, सीता देवी, जीपीएस रामलखन सहनी, सांख्यिकी पदाधिकारी सुरेश झा सहित दर्जनों पंस सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन