कैंपस.. युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद

कैंपस.. युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद दरभंगा. स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को रमावल्लभ जालान बेला कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लनामिवि के एनएसएस समन्वयक डा. आरएन चौरसिया ने उनके […]
कैंपस.. युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद दरभंगा. स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को रमावल्लभ जालान बेला कॉलेज में एनएसएस इकाई की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य डा. नरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लनामिवि के एनएसएस समन्वयक डा. आरएन चौरसिया ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद क्रांतिकारी संयासी थे. वे भारत में पुनर्जागरण लाकर वर्तमान भारत की मजबूत नींव डाली थी. विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे. उन्होंने हमें अध्यात्म तथा राष्ट्रभक्ति की सीख दी. एनएसएस अधिकारी डा. राधेश्याम यादव ने कहा कि उनका जीवन बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के निमित था. उनका व्यक्तित्व प्रकाश स्तम्भ बनकर दलितों, पीडि़तों, अशिक्षितों एवं गरीबों को आगे बढ़ने की हमेशा राह दिखाता रहेगा. प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के मूल स्वरूप से समाज को अवगत कराकर भारत में सांस्कृतिक क्रांति लायी. संगोष्ठी को प्रो कामेश्वर यादव, प्रो तासीर हुसैन, प्रो मो हादी सिद्दिकी, प्रो नसीम हैदर आदि ने संबोधित किया. इसका संचालन एवं स्वागत ममता कुमारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो श्यामा कुमारी ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










