युवा दिवस पर सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम

युवा दिवस पर सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र मनायेगा सांस्कृति, सहभागिता, समाजसेवा व शांति दिवस विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस से 12 को शुरू होगा कार्यक्रम 12-19 तक कई प्रखंडों में कार्यक्रम दरभंगा. स्वामी विवेकानंद के जयंती पर नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय युवा दिवस सह साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल […]
युवा दिवस पर सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र मनायेगा सांस्कृति, सहभागिता, समाजसेवा व शांति दिवस विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस से 12 को शुरू होगा कार्यक्रम 12-19 तक कई प्रखंडों में कार्यक्रम दरभंगा. स्वामी विवेकानंद के जयंती पर नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय युवा दिवस सह साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करेगा. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 12-19 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अशोक कुमार दास ने बताया कि युवा दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम में प्रथम दिन 12 जनवरी को लक्ष्मीसागर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जायेगा. इसमें स्वामी विवेकानंद का जयंती, सर्वधर्म प्रार्थना, लोकतंत्र एवं युवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित होंगे. इसी प्रकार 13 जनवरी को सांस्कृतिक दिवस में हनुमाननगर के रामपट्टी में पारंपरिक लोकगीत, प्रहसन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 14 जनवरी को कुशेश्वरस्थान के कुवोटन में सहभागिता दिवस पर ग्राम सड़क की सफाई, प्रभात फेरी एवं विचार गोष्ठी होगा. वहीं 15जनवरी को बेनीपुर के अमैठी में समाज सेवा दिवस पर इसके महत्व पर चर्चा, संगोष्ठी तथा गरीबों एवं अनाथ को मदद तथा 16 जनवरी को मनीगाछी के बघांत में शारीरिक दक्षता दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होंगे. जबकि 17 जनवरी को शांति दिवस पर अलीनगर में समाज में भाईचारा एवं एकता व शांति के लिए रैली व विचार गोष्ठी तथा 18 जवरी को कला कौशल विकास दिवस पर जाले में सिौनी में युवा मंडल द्वारा उत्पादित कला का प्रदर्शन एवं रोजगार सृजन के महत्व पर चर्चा होगी. कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 जनवरी को बहादुरपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र में जागरण दिवस मनाया जायेगा. इसमें केंद्र व राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा इसमें युवा की सहभागिता पर चर्चा होगी. समन्वयक ने सभी कार्यक्रम के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेवारी निर्धारित किया है. इसमे राष्ट्रीय युवा कोर के राधा कुमारी, अमित ज्योति, आशीष कुमार, संतोष कुमार मंडल, राजेश कुमार महतो, राम प्रसाद पासवान, पारसनाथ महतो को आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










