जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

Published at :11 Jan 2016 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित

जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. यातायात जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा की ओर से बंगलागढ़ स्थित रोजी चाइल्ड स्कूल में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने मौके पर बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सड़क […]

विज्ञापन

जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. यातायात जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा की ओर से बंगलागढ़ स्थित रोजी चाइल्ड स्कूल में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने मौके पर बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सड़क पार करने से पूर्व दायें-बांये देख लेने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे समय रहते गाड़ी के आने की जानकारी मिल जायेगी. खतरा नहीं रहेगा. सड़क पर हमेशा बांये चलने के लिए कहते हुए साइकिल या मोटरसाइकिल चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने को कहा. खुद नियम पालन के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया. मौके पर विनोद सिंह, रेड क्रॉस के अध्यक्ष डा. रामबाबू खेतान, मनमोहन सरावगी आदि ने भी विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन