रेलवे गेट तोड़कर फरार वाहन हुआ जब्त

रेलवे गेट तोड़कर फरार वाहन हुआ जब्त नोटिस के बाद चालक के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा वाहन मालिक दरभंगा. रेलवे गेट का बूम तोड़कर फरार वाहन को आखिरकार आरपीएफ ने सोमवार को जब्त कर लिया. वहीं इसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे समस्तीपुर भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक […]
रेलवे गेट तोड़कर फरार वाहन हुआ जब्त नोटिस के बाद चालक के साथ गाड़ी लेकर पहुंचा वाहन मालिक दरभंगा. रेलवे गेट का बूम तोड़कर फरार वाहन को आखिरकार आरपीएफ ने सोमवार को जब्त कर लिया. वहीं इसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे समस्तीपुर भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक गत 17 दिसंबर को दिल्ली मोड़ के निकट रेलवे गेट संख्या -2 स्पेशल का बूम पिकअप (बीआर 07जी-6701) के चालक मधुबनी जिला के हरलाखी थानान्तर्गत बासोपट्टी कलनी निवासी सुरेंद्र गिरि के पुत्र प्रतोष गिरि ने तोड़ दिया था. वह गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. लेकिन गेटमैन ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया. इस आधार पर आरपीएफ थाने में कांड अंकित कर लिया गया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि प्राप्त गाड़ी नंबर के आधार पर डीटीओ कार्यालय से वाहन मालिक का पता लगाया गया तो गाड़ी सोनकी ओपी क्षेत्र के खोजकीपुर निवासी सुदीन मंडल के पुत्र किशुन मंडल का निकला. गत 10 जनवरी को उन्हें नोटिस दी गयी. नोटिस मिलने के बाद सुदीन मंडल आरोपित चालक के साथ गाड़ी लेकर आरपीएफ थाने पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










