अजीबोगरीब पारे को दिया जन्म

अजीबोगरीब पारे को दिया जन्म बहेड़ी. बाजार से सटे पकरी टोले के रंजीत लाल देव की भैंस ने शनिवार को एक अजीबोगरीब पाड़े को जन्म दिया. प्रसव वेदना से कराह रही भैंस को बचाने के लिए ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया. जिस ने पाड़े को खींच कर जब बाहर निकाला तो उसे देख कर लोग […]
अजीबोगरीब पारे को दिया जन्म बहेड़ी. बाजार से सटे पकरी टोले के रंजीत लाल देव की भैंस ने शनिवार को एक अजीबोगरीब पाड़े को जन्म दिया. प्रसव वेदना से कराह रही भैंस को बचाने के लिए ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया. जिस ने पाड़े को खींच कर जब बाहर निकाला तो उसे देख कर लोग हतप्रभ रह गये. उस पाड़े को चार की जगह छह टांगे थी. एक मुंह की जगह दो मुंह और पूंछ भी दो थे. इस नवजात पाड़े का शारीरिक बनावट समान्य देखने को मिला लेकिन नाभी के पास से शरीर का अगला हिस्सा जुड़ा हुआ था. वही पूंछ पीछे में जोड़ा लटका देखने को मिला. श्री लाल देव की यह पौस भौंस थी. जिसने पहले बच्चे में इस अजीबों गरीब पाड़े का जन्म दिया. इसे देखने के लिए गांव में भाड़ी भीड़ उमर पड़ी. लेकिन तब तक पाड़ा मर चूका था.प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत बहेड़ी. जिला कांग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष सीता राम चौधरी ने संगठन को मजबूत करने को लेकर बाजार के अब्दुल कादिर को इस प्रखंड का अल्पसंख्यक प्रकोष्ट का अध्यक्ष मनोनीत किया है. इस आशय का पत्र बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्ष को दिया गया है.समिति की बैठक 12 को बहेड़ी : चाईल्ड लाईन सलाहकार समिति की बैठक 12 जनवरी को टाईसम भवन में रखा गया है. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईएएस सह बीडीओ अभिलाशा शर्मा ने सभी सदस्यों से निर्घारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










